JioBook जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी तारीख कन्फर्म, फीचर्स से भी हट गया पर्दा, जानें यहाँ

JioBook जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी तारीख कन्फर्म, फीचर्स से भी हट गया पर्दा, जानें यहाँ

File Pic

JioBook Launch Date: जियो अपना नया लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत फोन से भी कम होगी। JioBook एक बजट-फ़्रेंडली लैपटॉप होगा। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म कर दी है। 31 अगस्त को भारतीय बाजार में यह दस्तक देगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इसके लैंडिंग पेज पर देखा गया है। डिवाइस के फीचर्स भी पर्दा हट गया है।

पिछले साल से ही जियोबुक की चर्चा हो रही है। अक्टूबर में रिलायंस ने इसे गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (GEM) पर लिस्ट किया था। जहां लैपटॉप की कीमत 19,500 रुपये बताई गई थी। वहीं रिलायंस डिजिटल पर यह 15,799 रुपये में लिस्ट हुआ था।

वर्ष 2022 में लैपटॉप के डेब्यू के बाद कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए थे। जियोबुक में 11 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा है। यह स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस होगा, साथ में 2जीबी LPDDR4x रैम और 32जीबी स्टोरेज मिलेगा। 6 घंटे चलने वाला बैटरी पैक मिल सकत है। इसके अलावा यह 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 10W स्टेरियो स्पीकर्स के साथ अआ सकट है।

अब बात लैपटॉप के फीचर्स की करें तो जियोबुक 4जी JioOS पर आधारित होगा। यूजर्स को फास्ट इंटरनेट एक्सेस मिलेगा। लैपटॉप ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जो यूजर्स को वीडियो देखते समय स्मूद एक्सपिरियन्स देगा। वहीं एक साथ वे अलग-अलग एप्लीकेशन का इस्तेमाल भी बिना किसी परेशानी के कर पाएंगे।

जियो ने अपने लैपटॉप में फुल-डे बैटरी बैकअप देने का दावा किया। यदि ऐसा होता है तो यूजर्स आसानी से बिना किसी हिचकिचाहट के कहीं भी अपना डिवाइस लेकर जा सकते हैं। वहीं इसकी वजन भी काफी कम होगा। रिपोर्ट की माने यह लैपटॉप का वजन 990 ग्राम होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews