एप्पल ने भारत में लॉन्च किया सबसे महंगा मैकबुक, इतनी है कीमत, नोट कर लें सेल की डेट, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

Apple Macbook

Apple MacBook: एप्पल ने अपने “Scary Fast” ईवेंट के दौरान कई डिवाइसेज़ की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नए iMac और M3 चिपसेट के साथ भारत का सबसे महंगा मैकबुक भी शामिल है। जी हाँ, 16 इंच एप्पल मैकबुक प्रो का टॉप मॉडल को अब तक का सबसे महंगा मैकबुक बताया जा रहा है। लैपटॉप को M3 Max चिप से लैस किया गया है।

apple macbook

कीमत और सेल की डेट

कीमत की बात करें तो 16 इंच MacBook प्रो का एम3 मैक्स 1टीबी+48जीबी मॉडल भारत में 3, 99, 900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं एम3 मैक्स 1टीबी+36जीबी की कीमत 3,49,900 रुपये है। एम3 प्रो 512जीबी+18जीबी की कीमत 2,49,900 और 512जीबी+36जीबी मॉडल की कीमत 2,89,900 रुपये है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। एप्पल के नए लैपटॉप की बिक्री 7 नवंबर से शुरू होगी।

apple macbook

नए मैकबुक के फीचर्स

लैपटॉप को 100Wh बैटरी से लैस किया गया है, जिसपर यूजर्स करीब 22 घंटे तक मूवी देख सकते हैं। साथ में 140W का यूएसबी-सी पावर अडैप्टर मिलता है। मैकबुक में लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। साथ में एक बिल्ड-इन कैमरा , कई कनेक्टिविटी ऑप्शन और 6 स्पीकर साउन्ड सिस्टम मिलता है। यह macOS Sonoma पर आधारित है। इसके अलावा लैपटॉप में Touch ID सेंसर, ब्लूटूथ 5.3, एक मैजिक कीबोर्ड, वाईफाई 6E, SDXC कार्ड सपोर्ट, HDMI, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी-सी पोर्ट, SDXC कार्ड सपोर्ट और थंडरबोल्ट 4.4 पॉर्ट्स भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews