सैमसंग का नया लैपटॉप लॉन्च, 30 मिनट की चार्जिंग में मिलेगी 8 घंटे की बैटरी लाइफ, अन्य फीचर्स भी जबरदस्त, जानें डीटेल

Samsung New Laptop

New Laptop 2023: साउथ कोरियन ब्रांड सैमसंग ने अपना नया लैपटॉप “Samsung Galaxy Book 3 Go 5G” लॉन्च कर दिया है। यह गैलक्सी बुक 2 गो का सक्सेसर है। यह स्नैपड्रैगन 7C+ जेन 3 चिपसेट 6nm पर आधारित है। साथ में Adreno जीपीयू ऑनबोर्ड, 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है। यह Windows 11 OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है।

8 घंटे की बैटरी लाइफ

बुक 3 गो 5जी में 42.3Whr बैटरी यूनिट 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। 30 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसका वजन 1.43 किलोग्राम है। यह 15.5mm पतला है।

ऐसे हैं फीचर्स

लैपटॉप में 720p वेबकैम मिलता है। फ्रंट में डुअल 1.5W स्टेरियो स्पीकर्स दिया है। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें बड्स ऑटो अविच, क्विक शेयर, सेकंड स्क्रीन और मल्टी कंट्रोल जोड़ा गया है। ब्लूटूथ 5.1, SD कार्ड, वाईफाई 6E, 2 यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm जैक मिलता है।

वेरिएन्ट और कीमत 

डिवाइस फिलहाल साउथ कोरियन मार्केट में लॉन्च हुआ है। 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 557,700 KRW (करीब 35,888 रुपये) है। यह सिर्फ सिंगल सिल्वर कलर वेरिएन्ट में आता है। 2 जनवरी को ऑनलाइन और ऑफलाइन इसकी बिक्री शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews