शादी लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, देखकर लोग कह उठेंगे वाह

Lipstick: शादी हर लड़की के लिए खास होता है। नए कपड़ों के साथ अगर लिपस्टिक का सही शेड मैच न हो, तो लुक अधूरा लगता है। ऐसे में आज हम बता रहे हैं तीन ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो न सिर्फ आपके फेस को फ्रेश लुक देंगे बल्कि शादी के हर फंक्शन के लुक में चार चांद लगा देंगे।
Lipstick

शादी में हर कोई ट्रेडिशनल लुक कैरी करना चाहता है। साड़ी, सूट, लहंगा, ज्वेलरी और स्टाइल तो हम चुन ही लेते हैं। लेकिन लिपस्टिक का शेड चुनना सबसे मुश्किल होता है। अगर आपको भी कन्फ्यूज रहते हैं कि इस बार शादी में कौन सा लिप कलर लगाना चाहिए, तो आपकी परेशानी हम ख़त्म कर देते हैं। आज हम आपको ऐसे तीन लिपस्टिक शेड बताने जा रहे हैं, जो शादी में आपके लुक को बिलकुल परफेक्ट बना देंगे।

लिपस्टिक न सिर्फ़ चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ाने का काम करती है बल्कि इसे लगाने के बाद कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है। आम दिनों में तो आप अपनी पसंद नापसंद का कोई भी रंग लगा सकती, लेकिन जब बात शादी की हो तो ऐसे में लिपस्टिक की शेड्स के मामलों में लापरवाही बरतना अच्छी बात नहीं है। ऐसे में अपने मेकअप लुक को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है कि हम सही लिपस्टिक शेड का चुनाव करें।

शादी लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स (Lipstick)

पिंक लिपस्टिक

अगर आप डार्क या बोल्ड लिप कलर नहीं लगाना चाहती है , तो पिंक लिपस्टिक भी एक बेस्ट ऑप्शन हैं। लाइट पिंक से लेकर डीप पिंक शेड्स तक शादी के ट्रेडिशनल आउटफ़िट पर ख़ूब खिलते हैं। पिंक लिपस्टिक लगाने के बाद चेहरे पर नैचुरल और फ़्रेश लुक आता है। फंक्शन चाहे दिन हो या फिर रात का, हर समय यह लिपस्टिक बिलकुल पर्फेक्ट लगेगी।

मरून लिपस्टिक

अगर आप कुछ हटकर और डार्क शेड लगाना चाहते हैं। ऐसे में मरून लिपस्टिक ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। ये शेड शादी के ट्रेडिशनल आउटफ़िट के साथ ज़बरदस्त मैच करता है। ख़ासतौर पर गोल्डन ज्वेलरी और बनारसी साड़ी के साथ यह लिप कलर बेहतर रॉयल लुक देता है। यह न सिर्फ़ फ़ेस को डेफिनेशन देता है, बल्कि स्किन टोन को भी ब्राइट करता है।

लाइट शेड की लिपस्टिक

अगर आप शादी में अपने लुक को ख़ास बनाना चाहती है। ऐसे में लाइट शेड की लिपस्टिक एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होती है। आजकल लाइट कलर काफ़ी ट्रेंड में भी है। ऐसे शेड्स में आपको लाइट पिंक, पिच, ऑरेंज और लाइट ब्राउन जैसे कई कलर मिल जाएंगे। आप अपनी ड्रेस और मेकअप के हिसाब से इनमें से कोई भी लिपस्टिक शेड को चुन सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews