15-16 साल के बच्चों को संभालना नहीं है आसान, इन 3 तरीकों से करें टीनएजर्स की मनमानी पर कंट्रोल

Parenting Tips: 15-16 साल की उम्र में बच्चों का बर्ताव अचानक बदल जाता है। वो हर बात में टोकते हैं, तर्क करते हैं और अक्सर मनमानी करने लगते हैं। ऐसे में पैरेंट्स के लिए उन्हें समझदारी से हैंडल करना जरूरी है। जानिए टीनएजर्स को संभालने के 5 असरदार तरीके।
Parenting Tips

बात-बात पर चिढ़ना, बहस करना, बात न मानना अगर आपके 15-16 साल के बच्चे भी ऐसे बिहेव करने लगे हैं, तो घबराएं नहीं। टीनएज उम्र का ये दौर बच्चों के अंदर बड़ा बदलाव लाता है। वो अब खुद को बड़ा समझने लगते हैं, अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और हर चीज़ पर सवाल उठाते हैं। इस दौरान बच्चों की मनमानी और मूड स्विंग्स पैरेंट्स को परेशान कर सकते हैं।

लेकिन अगर पैरेंट्स (Parenting Tips) इस उम्र की साइकॉलॉजी को समझ जाएं और सही तरीके अपनाएं, तो ये मुश्किल वक्त एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत बन सकता है। आइए जानते हैं टीनएज बच्चों को हैंडल करने के 5 असरदार और आसान तरीके, जो उन्हें समझने और सही दिशा देने में मदद करेंगे।

कैसे समझें और संभालें टीनएज बच्चों को?

1. उन्हें सुनिए, समझाइए मत

15-16 साल के बच्चे हर बात में तर्क करने लगते हैं। पैरेंट्स को चाहिए कि वो हर बार समझाने की कोशिश न करें, बल्कि पहले ध्यान से सुनें कि वो क्या कह रहे हैं। जब आप उनकी बात समझते हैं, तो वो भी आपकी बातें सुनने को तैयार होते हैं।

2. सख्त नहीं, सहयोगी बनें

इस उम्र में बच्चे अपनी आज़ादी चाहते हैं। इसलिए हर बात पर सख्ती करने के बजाय, उनसे बातचीत के जरिए सहमति बनाने की कोशिश करें। उन्हें जिम्मेदारी देना शुरू करें, जैसे कि छोटे-छोटे काम सौंपना, ताकि उन्हें भरोसा हो कि उन पर विश्वास किया जा रहा है।

3. सीमाएं तय करें, लेकिन प्यार के साथ

टीनएज में बच्चों को पूरी छूट देना भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ सीमाएं तय करें, जैसे मोबाइल का इस्तेमाल, देर रात बाहर रहना, या सोशल मीडिया की लिमिट। लेकिन ये सीमाएं प्यार और लॉजिक के साथ समझाएं, न कि जबरदस्ती थोपें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews