Best Formal Outfit: ऑफिस गोइंग गर्ल्स जरूर पहने ये स्टाइलिश ड्रेसेज, दिखेंगी बला की खूबसूरत

Best Formal Outfit

Best Formal Outfit: फेस्टिवल का मौका हो, शादी या फिर रोज का ऑफिस जाना, लड़कियां कभी भी आउट ऑफ द ट्रेंड जाकर चीजें करना पसंद नहीं करती हैं। फैशन में बने रहना उन्हें अच्छा लगता है इसलिए ड्रेस का चुनाव भी उसी हिसाब से किया जाता है जो ट्रेंडिंग में चल रही हो। अगर आप भी ऑफिस गोइंग गर्ल हैं और अपने वॉर्डरोब में ट्रेंडिंग फैशन के हिसाब से नया कलेक्शन जोड़ने के बारे में सोच रही हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का है।

ऑफिस गोइंग लड़कियों के हिसाब से हम यहां पर फॉर्मल ड्रेसेज के बारे में कुछ जानकारियां दे रहे हैं। इन कपड़ों में आप स्टाइलिश तो लगेंगी ही साथ ही कंफर्टेबल भी रहेंगी। फुल स्लीव्स ड्रेस वैसे भी ऑफिस के हिसाब से खूबसूरत नजर आती है इसलिए हम आपके लिए कुछ बोल्ड और स्ट्रांग पर्सनैलिटी दिखाने वाली फॉर्मल ड्रेसेस का कलेक्शन लेकर आए हैं। इन्हें आप ऑफिस पार्टी इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में पहन सकती हैं।

लड़कियों के लिए Best Formal Outfit

वाइन कलर ड्रेस

इस ड्रेस का डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इसकी लेंथ घुटने तक है और बलून स्टाइल स्लीव्स इसकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। फॉर्मल वियर के हिसाब से यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसे ऑफिस के साथ बर्थडे पार्टी या आउटिंग के समय भी पहन सकती हैं।

Best Formal Outfit

एवरग्रीन ब्लैक

ब्लैक कलर एक ऐसा रंग है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता है। कोई सा भी मौसम हो यह रंग हमेशा पसंद किया जाता है और इस ड्रेस की खासियत इसका रंग ही है। फॉर्मल लुक के हिसाब से यह ड्रेस बहुत ही शानदार लग रही है। इसकी फ्लेयर्ड स्लीव्स इसे अट्रैक्टिव लुक दे रही है। फ्रंट में की हुई स्टिचिंग की वजह से इसकी फिटिंग बॉडी पर बहुत अच्छी लग रही है। फॉर्मल ड्रेस को ऑफिस के साथ क्लबिंग और कॉकटेल पार्टी के लिए भी चुना जा सकता है।

Best Formal Outfit

ब्रेज एंड ब्लैक

इस तरह ड्रेस तो वैसे भी लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स के हिसाब से टर्टल नेक डिजाइन की यह ड्रेस बहुत ही शानदार है। इसकी स्लीव्स फुल लेंथ की है और लाइटवेट होने के साथ ही एड्रेस काफी कंफर्टेबल है। इस तरह की ड्रेस में आपको कई तरह के पैटर्न और कलर मिल सकते हैं।

Best Formal Outfit

बॉडीकॉन ड्रेस

एंकल से थोड़ी ऊपर लेंथ की यह ड्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इसकी स्लीव्स को नेट से तैयार किया गया है जिसमें हल्का बबल लुक खूबसूरत लग रहा है। इसकी नेक का डिजाइन स्क्वेयर शेप में है और यह पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल रहेगी। ड्रेस की खासियत यह है कि आप इसे फॉर्मल और कैजुअल वियर दोनों तरीके से पहन सकते हैं। अगर आप किसी को गिफ्ट करना चाहे तो भी यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Best Formal Outfit

प्लास्टिक फैब्रिक ड्रेस

प्लास्टिक फैब्रिक मैटेरियल से तैयार की गई यह ड्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही है। नी लेंथ के साथ इसकी अट्रैक्टिव स्लीव्स नेट फैब्रिक से तैयार की गई है। बैलून स्लीव्स और टर्टल नेक स्टाइल में डिजाइन की गई यह ड्रेस आपको परफेक्ट फॉर्मल लुक देगी।

Best Formal Outfit

यह कुछ ऐसी ड्रेसेज हैं जिन्हें आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ना सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी बल्कि आपको खूबसूरत फॉर्मल लुक देगी, जिससे आप ऑफिस में अट्रैक्टिव नजर आएंगे। इस तरह की ड्रेसेज आपको मार्केट में आराम से मिनिमम रेंज में मिल जाएंगी। अगर आपके पास बाजार जाने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन भी इस तरह के कलेक्शन की खरीदारी कर सकती हैं। आजकल e-commerce वेबसाइट पर फैशन से रिलेटेड कई सारे ऑप्शन मौजूद रहते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग आजकल वैसे भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। मार्केट में जो लेटेस्ट ट्रेंड अवेलेबल रहता है वह ऑनलाइन भी आसानी से उपलब्ध होता है। भीड़भाड़ से बचने के लिए अक्सर ही लोग मार्केट जाने की बजाय ऑनलाइन खरीदारी करना बेहतर समझते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews