Kanya Pujan: कन्या पूजन के बाद बच्चियों को दें ये 5 तोहफे, खिल उठेगा चेहरा

Kanya Pujan

Kanya Pujan Gifts Ideas: नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन को महाष्टमी और महानवमी के तौर पर पूजा जाता है। इस दिन माता की पूजन अर्चन करने के बाद कन्या पूजन भी की जाती है। कन्या पूजन के दौरान बच्चियों को भोजन कराने के साथ छोटे-छोटे उपहार भी दिए जाते हैं। कुछ लोग बच्चियों को काले चने और हलवे का प्रसाद खिलाते हैं, वहीं कुछ पूरा भोजन करवाते हैं। नवरात्रि में उपहार दिए जाने की परंपरा निभाने के लिए अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि इस बार बच्चियों को क्या देना चाहिए तो चलिए आपको इसके लिए कुछ आइडिया देते हैं।

फल

नवरात्रि में जब आप कन्या पूजन करते हैं तो प्रसाद के साथ उसमें एक फल अवश्य शामिल करें। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में अगर कन्याओं को फल दिए जाते हैं तो उसका दोगुना हमें आशीर्वाद के तौर पर मिलता है। फलों का दान करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

कपड़े और चूड़ियां

नवरात्रि के दौरान बच्चियों को कपड़े और लाल चूड़ियां देना शुभ माना जाता है। लाल रंग वृद्धि का प्रतीक है और इससे मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है। आप चूड़ियों के साथ बच्चियों को लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस दे सकते हैं।

टेडी बियर

ये एक ऐसा गिफ्ट आइटम है जो बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत पसंद आता है। अगर आप घर आई कन्याओं को खुश देखना चाहते हैं तो उन्हें एक टेडी बेयर गिफ्ट कर सकते हैं। ये उन्हें बहुत पसंद आएगा।

हेयर एक्सेसरीज

छोटे बच्चे जब अपने बालों में रंग बिरंगी एक्सेसरीज लगाते हैं तो वह उन पर बहुत खूबसूरत लगती है। कन्या पूजन के दौरान घर आने वाली बच्चियों को आप रंग बिरंगी क्लिप, हेयर बैंड और बीड्स गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। बाजार में आसानी से इन सभी चीजों का कॉम्बो पैक भी मिल जाएगा।

स्टेशनरी

कन्याओं को गिफ्ट के तौर पर पेन, पेंसिल, रबर, कलर के अलावा अन्य स्टेशनरी की वस्तुएं दी जा सकती है। ये एक ऐसा गिफ्ट है जो लंबे समय तक उनके काम आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews