Hindi News

सर्दियों में घूमें ये 5 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन, खूबसूरत नजारों और एडवेंचर का लें आनंद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और सर्दियों में बजट में ट्रेवल करना चाहते हैं। तो हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं। जहां आपको बजट में प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने को मिलेगा।
सर्दियों में घूमें ये 5 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन, खूबसूरत नजारों और एडवेंचर का लें आनंद

मौसम चाहे कोई सा भी हो घूमने फिरने की शौकीन हमेशा इस बात की तलाश में रहते हैं कि वह किस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हमेशा ट्रैवल करने वाले लोग अक्सर बजट फ्रेंडली लोकेशन की तलाश में भी रहते हैं। वे देखते हैं कि कहां पर उन्हें सस्ती और अच्छी चीज मिल जाएंगे जिससे वह अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे मौसम में भी बहुत से लोग ट्रैवलिंग का आनंद लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी कम बजट में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ शानदार लोकेशन की जानकारी लेकर आए हैं। इन जगहों को आपको अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यहां जाने के बाद आपको गजब के नजरों का दीदार करने को मिलेगा।

मनाली (Budget Friendly Destinations)

ठंड के मौसम में ठंडी जगह पर घूमने का अपना ही आनंद है। अगर आप बर्फ से ढंके हुए पहाड़ दूर दूर तक फैली खूबसूरत वादियां और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेना चाहते हैं तो मनाली घूमना बेस्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश की जगह पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

ऋषिकेश

देवभूमि उत्तराखंड हमेशा से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर पहचाना जाता है। यहां का ऋषिकेश बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है जिसे आध्यात्मिक का प्राकृतिक दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया है। यहां योग और गंगा आरती के साथ रिवर राफ्टिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन है तो ऋषिकेश की नदियां और सुंदर वादियां आपको पुकार रही है।

गोवा

सर्दियों के मौसम में गोवा का मौसम बहुत सुहाना होता है। अगर आप दूर-दूर तक फैला हुआ समुद्र, खूबसूरत रेत के बीच, पार्टी और बजट स्टे करना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बता सकते हैं।

मैकलोडगंज

हिमाचल प्रदेश की जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहचानी जाती है। शांत से पहाड़ों के बीच बसाए छोटा सा शहर कपल्स और अकेले यात्रा करने वाले लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको आरामदायक स्टे, खाने की सुविधा सब कुछ बजट में मिल जाएगा। यहां हसीन वादियों में आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।

कोडाइकनाल

अगर आप किसी खूबसूरत सी जगह जाना चाहते हैं तो तमिलनाडु का कोडाइकनाल बेस्ट रहेगा। यह एक हिल स्टेशन है जिसे हिल स्टेशन की राजकुमारी के तौर पर पहचाना जाता है। पलानी की पहाड़ियों पर यह 7200 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झील और झरनों की वजह से पहचानी जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews