Relationship Tips: एक्स की यादों को इस तरह अपने दिमाग से करें डिलीट, अपनाएं ये तरीका

आज के आर्टिकल में हम आपको बुरी यादों से बाहर निकलने के कुछ टिप्स बताएंगे और यह तरीका आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से...
Relationship Tips: एक्स की यादों को इस तरह अपने दिमाग से करें डिलीट, अपनाएं ये तरीका

Relationship Tips : हर किसी के जीवन में एक पल ऐसा आता है, जब उन्हें किसी एक ऐसे इंसान पर दिल आ जाता है जिसे भूलना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार सालोंसाल बीत जाते हैं, लेकिन वैसे इंसान की यादें वर्तमान में भी पीछा नहीं छोड़ता। जिस कारण वह अपने पास्ट को इजीली भूल नहीं पाते। बता दें कि जिंदगी यादों का एक बसेरा होता है, जिसमें कभी खुशी कभी गम, तो कुछ खट्टी कुछ मीठी यादें बनती चली जाती है। बहुत बार रिलेशनशिप में ऐसा देखा जाता है कि बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड या फिर पति और पत्नी के बीच अनबन होने के कारण वह रिश्ता टूट जाता है। हालांकि, कई बार प्यार दोनों तरफ से होता है, तो कई बार पार्टनर्स को चीट करने के मामले भी सामने आते हैं। ऐसे में जो इंसान प्यार करता है, वह इस एहसास को भूल पाने में समर्थ होता है। कई बार लोगों को अपने पार्टनर से धोखा भी मिलता है, जिससे वह डिप्रेशन जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं और अपने एक्स की यादों से बाहर नहीं निकल पाते, क्योंकि जब आप किसी इंसान को बहुत ज्यादा चाहते हैं, ऐसे में वह आपके साथ धोखा करता है या फिर बीच सफर में आपको छोड़कर चला जाता है, तो आपके दिमाग पर इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिलता है। ऐसे में आप उनके साथ बिताए गए हर एक पल को याद करते रहते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बुरी यादों से बाहर निकलने के कुछ टिप्स बताएंगे और यह तरीका आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये 6 तरीका

  • जिंदगी में अगर आप किसी इंसान को बहुत ही ज्यादा चाहते हैं, तो उसके साथ आपके लिए स्वर्ग जैसा होता है। उसके अलावा, किसी को भी अपनी जिंदगी में जगह नहीं दे पाते, लेकिन जब वह इंसान आपको इस खूबसूरत सफर में छोड़कर चला जाता है तो आपको बड़ा झटका लगता है। ऐसे में उनकी यादें केवल आपके पास रह जाती है, जिन्हें आप भूलना तो चाहते हैं लेकिन कई बार ऐसे सिचुएशंस आ जाते हैं जब आपको वह सारी चीज याद आने लगती है, जिससे आप दुखी हो जाते हैं।
  • जब भी ऐसा सिचुएशन आए और आप किसी की यादों को भुला ना पाएं, तो कोशिश करें कि खुद को किसी-न-किसी काम में व्यस्त रखें। इसके लिए आप नियमित तौर पर किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। आप बुक्स मंगवा सकते हैं या फिर अपनी फेवरेट कॉमिक्स आदि पढ़ सकते हैं, क्योंकि किताब एक ऐसी दवा है जो आपके पास्ट की यादों को भुलाने में आपकी मदद करता है। यह आपके दिमाग से हर एक अच्छी और बुरी यादों को भूलने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही आपका दिमाग भी स्ट्रांग होता है।
  • शारीरिक या मानसिक तौर पर खुद को फिट रखना हो या फिर किसी की अच्छी या बुरी यादों को अपने दिमाग से निकलना हो, तो इसका रामबाण इलाज मेडिटेशन माना जाता है, क्योंकि यह एक ऐसा मेनिफेस्ट होता है, जिसे आप सुबह या सोने से पहले कर सकते हैं। यह आपके दिमाग को रिलैक्स करने के साथ ही आपको सारी चिताओं पर यादों से दूर ले जाता है और आप पहले से खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं। इससे आपको कुछ नया करने की एनर्जी मिलती है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट में योग, व्यायाम, एक्सरसाइज, वॉकिंग, मेडिटेशन आदि को शामिल कर सकते हैं। इससे आप हर एक कड़वी यादव को बहुत ही इजीली भूल जाएंगे और अपनी लाइफ में आगे मूव ऑन कर पाएंगे।
  • जब भी कोई रिश्ता टूटता है और आपका मनपसंदीदा इंसान आपको छोड़कर जाता है, तो खुद को नेगेटिव करने के बजाय पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करें। खुद में बदलाव करें। उसकी आदत को छोड़ दें, क्योंकि जब आप किसी इंसान से जुड़े होते हैं तो उससे लगातार बातचीत होती है और यह आपकी आदत में शामिल हो जाता है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही अपने मन में यह विचार रखे की, जो भी हो रहा है आपके भले के लिए हो रहा है और जो भी मिलेगा वह पास्ट से बेहतरीन ही होगा। इसलिए हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ते जाएं।
  • अपने पास्ट के लिए कभी भी अपने वर्तमान को बर्बाद ना करें। अन्यथा इससे आपका फ्यूचर भी खराब हो जाएगा। कोशिश करें कि अपनी जिंदगी के हर एक पल को खुशी के साथ जिएं, क्योंकि समय एक बार निकल जाने के बाद दोबारा कभी भी वापस नहीं आता। इसलिए अपने जीवन के हर 1 मिनट को बेहतरीन तरीके से हंसते-मुस्कुराते हुए जिएं।
  • इसके अलावा, अपने पास्ट को भुलाने के लिए आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ अधिक-से-अधिक टाइम स्पेंड करें। साथ ही आप म्यूजिक, डांस, ड्राइंग, घूमना-फिरना आदि कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग पास्ट से निकलकर फ्यूचर की ओर अग्रसर करेगा और आप बहुत ही आसानी से अपने पास्ट में बीती बातों को भूल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews