7 दिन के 7 उपाय….जो आपको कर देंगे मालामाल

rich banne ks totke

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Effective Totke. आज की भागती दौड़ती भरी जिंदगी में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो मालामाल नहीं होना चाहता होगा । कम समय में करोड़पति बनने की चाहत सभी को होती है । इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं । लेकिन कई बार फिर उनकी धन कमाने की ख्वाहिश में कई अड़चने आती हैं,इसीलिए आज हम लेकर आए हैं वार के अनुसार किए जाने वाले ऐसे अचूक टोटके, जो आपको मालामाल कर सकते हैं ।

1. सोमवार- घर की वह प्रमुख महिला जिसके हाथ में पूरे घर की बागडोर होती है उसे प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर तांबे के कलश में शुद्ध जल भरकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कना चाहिए। आज के दिन सफलता प्राप्त करने के लिए घर से निकलने से पहले शिवजी की पूजा करके निकलना चाहिए ।

2.मंगलवार- आज का दिन हनुमान जी को होता है। इन दिन की शुरुआत हनुमान की पूजा से करना चाहिए । हनुमान जी को लगा हुआ पान और लाल फूल चढ़ाना बेहद शुभ होता है। अगर आप पर कर्ज है तो मंगलवार के दिन कर्जदारों को पैसा लौटना शुरू करें,आप पर से कर्ज जल्दी उतर जाएगा ।

3.बुधवार-आज के दिन किसी को भी कोई भी सामान,माल या नगद राशि उधार न दें । बुधवार के दिन गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात इस मंत्र का जाप करें। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत शुभ होता है ।

4.गुरुवार-भगवान विष्णु जी पूजा करें,उन्हें पीले फूल अर्पित कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें । इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है। गाय को चने की दाल खिलाएं । इस दिन अगर आपको धन की प्रात्ति होती है तो धन में से कुछ राशि जरुर दान करें ।

5.शुक्रवार-यह दिन लक्ष्मीजी की आराधना का दिन होता है । मां लक्ष्मी को गुलाब या कमल के फूल जरुर अर्पित करें, साथ ही खीर का भोग लगाएं। ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा इस मंत्र का जाप करें ।

6.शनिवार-इस दिन हमें शनिदेव की पूजा करना चाहिए । इस दिन ज्यादा से ज्यादा गरीबों को दान दें । शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं । लेकिन इस दिन न तो तेल खरीदें न ही किसी के घर से तेल उधार लें । शनिवार को जूते-चप्पल भी नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही इस दिन लोहा खरीदना भी अशुभ माना जाता है ।

7.रविवार- संडे के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं,नहा-धोकर लाल रंग के शुद्ध वस्त्रों को धारण करें, फिर तांबे के कलश से में साफ जल भर लें और जल को सूर्य देवता को अर्पित करें और लाल फूल चढ़ाएं । साथ ही ऊँ घृणि सूर्याय नम : का जाप भी करें । इस समय आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करें ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews