Makeup Tips: फेस कट के मुताबिक करें मेकअप, मिलेगा खूबसूरत लुक

Makeup Tips

Makeup Tips: मेकअप करना हर महिला को बहुत पसंद होता है। अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए हर किसी को मेकअप का सहारा लेते हुए देखा जाता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं की हर तरह का मेकअप हर महिला को सूट करें। दरअसल, हर किसी का फेस कट अलग होता है। ऐसे में मेकअप भी सभी पर अलग-अलग तरह का जमता है। कई बार मेकअप कर लेने के बावजूद भी खूबसूरती वैसी नजर नहीं आती जैसी आनी चाहिए। ऐसे में यह जरूरी है कि ऐसा मेकअप किया जाए जो फेस कट के हिसाब से सूट करे।

बेहतरीन मेकअप करने के लिए न सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट की जरूरत होती है बल्कि चेहरे के शेप के मुताबिक मेकअप भी करना होता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो हल्के फुल्के मेकअप के जरिए भी बेहतरीन लुक मिल सकता है। चलिए आपको कुछ आसान से तरीके बताते हैं।

लंबा चेहरा

जिन लोगों का चेहरा लंबा होता है उनका फोरहेड और जॉ लाइन चौड़ी नजर आती है। इस तरह के लोगों को वाइन, कॉपर और डीप प्लम कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर यह पीच, बेज और पिंक शेड के फाउंडेशन लगाते हैं, तो खूबसूरत लगते हैं।

ओवल फेस

जिन लोगों का चेहरा ओवल शेप का होता है। उन्हें स्किन टोन से मिलता जुलता फाउंडेशन लगाना चाहिए। अगर यह आंखों पर डार्क आईशेड लगते हैं और मस्कारा अप्लाई करते हैं तो इन्हें स्मोकी लुक मिलता है। जब आप डार्क कलर का इस्तेमाल कर रहे हो तो आंखों के मेकअप को लाइट रखें। इसी के साथ हल्के शेड के लिप कलर का चुनाव करें।

राउंड फेस

अगर आपका चेहरा गोल है तो चिक बोन और चीन एरिया पर स्किन टोन से लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। जॉ लाइन पर स्किन टोन से डार्क फाउंडेशन लगाएं। आंखों पर डार्क आईशेड अच्छे लगेंगे। इस तरह के चेहरे वालों पर लाल लिपस्टिक अच्छी लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews