गर्मियों में वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

गर्मी में वजन कम करना थोड़ा आसान हो सकता है क्योंकि इस मौसम में हम खूब लिक्विड डाइट ले सकते हैं। वहीं, पसीने के साथ शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। इस मौसम में गुनगुना नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और ग्रीन टी पी सकते हैं जो वेट लॉस करने में मददगार होते हैं। पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और शक्कर वाली चीज़ों से बचें और घर का बना सादा भोजन लें। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और हेल्दी रूटीन फॉलो करें।
Summer weight loss drinks

AI generated

Healthy and Hydrating Drinks for Weight Loss in Summers : गर्मियां दस्तक दे रही हैं और इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। तेज गर्मी और पसीने के कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है जिससे थकान, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सही प्रकार के हाइड्रेटिंग और पोषक तत्वों से भरपूर पेय आपकी मदद कर सकते हैं।

मौसमी फलों से बने ये पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं बल्कि पाचन में सुधार करके, मेटाबॉलिज़्म को तेज करके और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर वेट लॉस को भी आसान बनाते हैं। तो आइए जानते हैं मौसमी फलों से बनने वाले कुछ ड्रिंक्स, जो इस गर्मी में आपके वजन घटाने के सफर में मददगार बन सकते हैं।

तरबूज डिटॉक्स ड्रिंक

कैसे बनाएं:
1 कप कटे हुए तरबूज के टुकड़े
1 गिलास पानी
5-6 पुदीने की पत्तियां
½ नींबू का रस
बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
इन सबको मिलाकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें और ठंडा-ठंडा पिएं।

आम पना (बिना चीनी का)

कैसे बनाएं:
1 कच्चा आम उबालकर गूदा निकाल लें
2 गिलास पानी में घोलें
½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ चम्मच काला नमक
5-6 पुदीना पत्तियां
इन सभी सामग्री को मिक्सी में पीस लें और आपका आम पना तैयार है।

बेल का शरबत

कैसे बनाएं:
1 बेल फल का गूदा निकालें
2 गिलास पानी में घोलें
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ चम्मच काला नमक
सारी सामग्री मिला ले और ठंडा ही पिएं।

खीरा-नींबू डिटॉक्स वॉटर

कैसे बनाएं:
1 गिलास पानी
½ खीरा (पतले स्लाइस में काटें)
½ नींबू (स्लाइस में काटें)
5-6 पुदीने की पत्तियां
इसे रातभर फ्रिज में रखें और सुबह पिएं

पपीता स्मूदी

कैसे बनाएं:
1 कप पका हुआ पपीता
1 गिलास नारियल पानी
½ चम्मच चिया सीड्स
½ चम्मच अदरक पाउडर
सारी चीजें मिक्सी में अच्छे से ग्राइंड करें और फिर इस स्वादिष्ट स्मूदी का आनंद उठाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews