इन 5 तरीकों से अप्लाई करें लाइनर, परफेक्ट दिखेगा आपका Eye Makeup

फेस मेकअप के साथ आई मेकअप हमारी खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह की आई लाइनर स्टाइल आपको ब्यूटीफुल लुक देंगे।
Eye makeup

Eye Makeup: खूबसूरत दिखना हर लड़की को पसंद होता है। खूबसूरती बढ़ाने में लड़कियों के लिए सबसे मददगार चीज मेकअप होती है। यही कारण है कि कम करना हो या फिर ज्यादा लेकिन मेकअप हर लड़की को पसंद जरूर होता है। कोई डार्क और बोल्ड मेकअप पसंद करता है, तो किसी को एकदम लाइट और सिंपल मेकअप पसंद आता है।

खूबसूरत दिखने के लिए फेस मेकअप तो सभी कर लेते हैं लेकिन चेहरे के सुंदरता तब तक निकल कर सामने नहीं आती जब तक आंखों का मेकअप अच्छी तरह से नहीं कर लिया जाता। आंखों के मेकअप का एक जरूरी हिस्सा लाइनर होता है, जिसके बिना सुंदर दिखना मुश्किल है। बदलते हुए समय के साथ फैशन भी बदलता है। आपको बताते हैं कि 2025 में किस तरह के आईलाइनर ट्रेंड रह सकता है।

लॉन्ग आईलाइनर लुक (Eye Makeup)

पुराने समय में एक्ट्रेस को लॉन्ग लाइनर लगाते हुए देखा जाता था। आप भी अगर हटकर दिखना चाहती हैं तो इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं। साड़ी और सूट के साथ इस तरह का स्टाइल खूबसूरत लगेगा।

फ्लोटिंग क्रीज लाइनर

अगर आप अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं तो सिंपल से हटकर फ्लोटिंग क्रीज लाइनर लगाया जा सकता है। इसे लगाने के लिए पलकों के बीच में डबल लाइन बनाई जाती है।

विंग लाइनर

अट्रैक्टिव लुक अपनाने के लिए आप विंग आईलाइनर अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह का लाइनर हमेशा ही लड़कियों के बीच पॉपुलर रहता है। एथेनिक आउटफिट के साथ यह काफी सुंदर लगता है।

हाफ विंग आईलाइनर

अगर आप बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं, तो हाफ विंग आईलाइनर लगा सकती हैं। अगर आपको हटकर लुक चाहिए तो ब्लैक की जगह कलरफुल लाइनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिशटेल लाइनर

इस तरह का लाइनर भी देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा। इसमें लोअर लिड और अपर लिड के लाइनर को मिक्स नहीं किया जाता बल्कि दोनों लाइन अलग-अलग दिखती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews