इन हैक्स की मदद से अप्लाई करें लिपस्टिक, दिन भर बनी रहेगी होंठों की चमक

खूबसूरत दिखने के लिए हम सभी मेकअप करते हैं और लिपस्टिक मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा है। चलिए आज हम आपको लिपस्टिक लगाने की कुछ तरीके बताते हैं, जो इसे दिन भर टिकाकर रखेंगे।
Lipstick hacks

Lipstick Hacks: खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। सुंदर दिखने के लिए खासकर लड़कियों को मेकअप करते हुए देखा जाता है। अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए हर मौके पर वह मेकअप करना पसंद करती हैं। तैयार होने के दौरान हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जिनमें से लिपस्टिक सबसे प्रमुख होती है। बिना लिपस्टिक के बेहतरीन लुक मिल पाना बहुत मुश्किल काम है।

लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे मेकअप पसंद न करने वाले लोग भी लगा लेते हैं। दरअसल कुछ लोगों को सिर्फ लिपिस्टिक से अपना लुक एनहांस करने की आदत होती है और वह क्रीम लगाकर लिपस्टिक अप्लाई कर लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम लिपस्टिक अप्लाई तो कर लेते हैं लेकिन दिनभर यह हमारे होठों पर नहीं टिक पाती और हमारा लुक आधा अधूरा नजर आता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से दिनभर होठों पर लिपस्टिक लगी रहेगी और आप सुंदर नजर आएंगे।

ट्राई करें ये लिपस्टिक हैक्स (Lipstick Hacks)

ब्लॉट करें लिपस्टिक

अगर आप यह चाहते हैं कि लिपस्टिक आपके होठों पर दिनभर टिकी रहे और इसका रंग अच्छी तरह से सेट रहे, तो इसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होठों को टिश्यू पेपर से ब्लॉट करना होगा। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती है।

लिप ब्रश

लिपस्टिक लगाने के लिए अगर आप लिप ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो होठों पर समान रूप से लगती है। एक जैसी लगने की वजह से होठों को बेहतरीन कवरेज मिलता है और यह आधी अधूरी नजर नहीं आती है।

एक्सफोलिएट करें होंठ

अगर लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने होठों को अच्छी तरह एक्सफोलिएट करेंगे तो लिपस्टिक सुंदर नजर आएगी। एक्सफोलिएशन से होंठ चिकने हो जाते हैं, जिससे लिपस्टिक अच्छी तरह से अप्लाई होती है।

मॉश्चराइजर

अपने होठों को नमी देने के लिए इन पर मॉइश्चराइजर या लिप बाम जरूर लगाएं। यह दोनों चीजें होठों की नमी को बरकरार रखती है, जिससे यह फटते नहीं हैं।

लिप लाइनर

आपको लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप लाइनर से लाइन जरूर बनानी चाहिए। आप लिपस्टिक के रंग से मिलता जुलता लाइनर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी लिपिस्टिक बाहर नहीं निकलेगी।

सेटिंग पाउडर

लिपस्टिक अच्छी तरह से होठों पर टिकी रहे इसके लिए आप सेटिंग पाउडर या लिप सिलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप  दिन भर फ्रेश नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews