खाने में गलती से पड़ गई जरूरत से ज्यादा मिर्च, इस तरीके से चुपचाप करें गायब

Spice Reducing Tips

Spice Reducing Tips: कुछ ही देर में आपके घर में मेहमानों का जमावड़ा लगने वाला है। इस जल्दबाजी में आपने खाने में जरूरत से ज्यादा मिर्च डाल दी या गलती से दो बार मिर्च डाल दी। अब आप क्या करेंगी। इस गलती को सुधारना तो तकरीबन नामुमकिन है क्योंकि जो मिर्च खाने में मिक्स हो चुकी है उसे निकाला नहीं जा सकता। तरी वाली सब्जी है तो थोड़ा बहुत पानी बढ़ा सकती हैं लेकिन स्वाद खराब होना तो तय है। ऐसे में क्या करें कि मिर्च भी कम हो जाए और स्वाद भी बरकरार रहे। कुछ टिप्स फॉलो कर आप इस मुश्किल से बच सकती हैं।

अपनाएं ये Spice Reducing Tips

दही मिलाएं

अगर आपकी सब्जी या डिश हल्की तरी वाली या ज्यादा तरी वाली है तो उसमें दही मिक्स कर दें। दही से मिर्च का असर भी कम होगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा।

गुलगुले बनाएं

अगर दाल या तरी वाली सब्जी में तेज मिर्च या नमक ही तेज हो गया हो तो आटे के गुलगुले बना कर डाल दें। यानी कि आटे की छोटी छोटी लोई मिलाकर डिश में डालें और उबलने दें। जब गुलगुल पक जाएं तब उन्हें सब्जी से निकाल दें और उसके बाद जरूरत के हिसाब से पानी डाल लें।

पनीर मिलाएं

अगर आपकी सब्जी ड्राई है और उसमें मिर्च ज्यादा हो गई है तो पनीर किस कर डाल दें। इससे मिर्च भी कम लगेगी और सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

खसखस का पेस्ट

ग्रेवी वाली या सेमी ग्रेवी वाली सब्जी में आप खसखस का पेस्ट बनाकर मिक्स कर दें। खसखस का फ्लेवर पसंद न हो तो मखाने को सेंक कर उसका पेस्ट बनाए और सब्जी में मिक्स कर दें। इससे तीखापन कम होगा।

सॉस मिलाएं

अगर कोई चायनीज स्टाइल की डिश है तो मिर्च ज्यादा होने पर आप उसमें सॉस मिक्स कर सकते हैं। मार्केट के टमेटो कैचअप में हल्की मिठास होती है, जिससे मिर्च कम लगती है साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews