इन राशियों के लोग होते हैं सबसे ज़्यादा गुस्सैल! कहीं आपकी राशि तो नहीं लिस्ट में?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि की अपनी खासियत होती है। कुछ राशियों के लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं तो कुछ जल्दी गुस्से में आ जाते हैं। जानिए कौन-कौन सी राशियां अपनी गुस्सैल आदत के लिए जानी जाती हैं और इन्हें किस तरह संभालना चाहिए।
Astro Tips

गुस्सा इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जाती है। कहा जाता है कि क्रोध व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देता है और रिश्तों में खटास लाता है। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का स्वभाव अलग-अलग बताया गया है। कुछ राशियों के लोग शांत और धैर्यवान होते हैं, तो कुछ बेहद गुस्सैल माने जाते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कौन-कौन सी राशियां गुस्से के मामले में सबसे आगे हैं और इनके स्वभाव की खासियत क्या है, तो आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

कौन सी राशियां होती हैं सबसे ज्यादा गुस्सैल?

1. मेष राशि

मेष राशि वाले लोग बेहद उग्र स्वभाव के होते हैं। इनका गुस्सा पलभर में आ जाता है और उतनी ही तेजी से शांत भी हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी यह है कि गुस्से में ये सामने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। हालांकि, बाद में पछतावा भी इन्हें ही होता है।

2. सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आत्मसम्मान और अहंकार को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं। अगर किसी ने इनकी इगो को ठेस पहुंचा दी तो ये तुरंत गुस्से में आ जाते हैं। इनका गुस्सा कभी-कभी इतना तेज होता है कि सामने वाला डर जाए। हालांकि, इन्हें संभालने का सबसे आसान तरीका है इनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाना।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग रहस्यमयी और गहरे विचारों वाले माने जाते हैं। लेकिन इनके गुस्से की कोई सीमा नहीं होती। जब ये क्रोधित होते हैं तो सामने वाले को कटु वचन कहने से भी पीछे नहीं हटते। ये लोग गुस्से को लंबे समय तक दिल में रख सकते हैं और मौका आने पर उसे बाहर निकालते हैं।

गुस्से पर काबू पाने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुस्से पर नियंत्रण पाने के लिए ध्यान, प्राणायाम और नियमित पूजा-पाठ बेहद कारगर माने जाते हैं। जिनकी राशि गुस्सैल प्रवृत्ति वाली है, उन्हें चाहिए कि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें और पहले शांत होकर सोचें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews