Baby Names List: बच्चों को दें वेदों से निकले ये यूनिक नाम, यहां देखें लिस्ट

Astro Tips

Baby Names List: हर घर में जब कोई नन्हा मेहमान आने वाला होता है या आ जाता है, तो सभी उसके सुंदर सुंदर से नाम ढूंढने में लग जाते हैं। हर मां बाप और परिवार चाहता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और खास हो।

वैसे भी ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है। उसका नाम उसका आने वाला भविष्य और वर्तमान तय करता है और जिंदगी उसी हिसाब से चलने लगती है। बच्चों के नाम में अक्सर संस्कृति, मत, इतिहासऔर पूर्वजों की झलक देखने को मिलती है।

अक्सर लोग भगवान के नाम पर बच्चों के नाम रखना पसंद करते हैं ताकि उनमें सद्गुण बना रहे और वह आगे चलकर खूब तरक्की करें और हमेशा उनके जीवन में खुशहाली बनी रहे। अगर आपके घर पर भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप वेद पुराणों के नाम पर उसका नाम रखना चाहते हैं और यूनिक नाम की तलाश में है। तो आज हम आपको रामायण से जुड़े नाम के आईडिया देते हैं। जिन पर आप अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं। जाहिर सी बात है कि हिंदू संस्कृति के इस खास वेद पर रखे गए बच्चे के नाम उसके वर्तमान और भविष्य पर गहरा असर डालते हुए उसे जीवन में हमेशा उन्नति देंगे।

ये रखें बच्चों के नाम

बेटों के नाम

आजकल वैसे तो बच्चों के छोटे नामों का चलन में हैं, लेकिन आप वेद पुराणों से अपनी पसंद के मुताबिक नामों का चयन कर सकते हैं।

अभिर- जिसे किसी बात का डर ना हो
अभिमन्यु- अर्जुन का बेटा
आशमान- सूर्य का बेटा
आरव- शांत
आर्यन- आर्य योद्धा का बेटा
अरिंजय- श्री कृष्ण का बेटा
अंगद- बाली का बेटा

आलेख्य, अबीर, अनमोल, अविरल, अरिन, अमृत, अविघ्न, अवलीन, अगस्त्य, अंशुमान भी लड़कों के लिए बेहतरीन नाम है।

बेटियों के नाम

वेदपुराणों के हिसाब से बेटियों के नामों में ईशा, आरोही, अरहा, प्रणाली, अवनी, कैकशी, इप्सिता, काव्या, महिमा, फाल्गुनी, मांडवी, जानकी, संभाविता, वैदेही, सृष्टितारा, मयूरी, मृंगाका, राशि, रूमा ये सभी लड़कियों के लिए बेहतरीन नाम हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews