बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2: कैसी रहेगी हरशद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री, कब आएगा दूसरा प्रोमो

Bade Achhe Lagte Hain Season 2: बड़े अच्छे लगते हैं" का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आ रहा है। इस बार शो में हरशद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिनकी केमिस्ट्री काफी दिलचस्प होने वाली है।
बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2

हरशद चोपड़ा शिवांगी जोशी के फैंस के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। दोनों स्टार्स जल्द ही एक साथ नज़र आएंगे एकता कपूर के नए शो बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीज़न में। दोनों ने इससे पहले राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था, लेकिन कभी साथ में ऑनस्क्रीन नहीं आए , क्योंकि ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद की एंट्री तब हुई थी जब शिवांगी जोशी शो को छोड़ चुकी थी।

अब बड़े अच्छे लगते है सीज़न टू को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह नज़र आ रहा है। इसमें हमें हरशद चोपड़ा रिषभ के किरदार में नज़र आएंगे, जबकि शिवांगी जोशी भाग्यश्री के किरदार में नज़र आएंगी। अब फैंस इस शो की शुरुआत का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं।

पहले प्रोमो में दिखी रिषभ -भाग्यश्री की रोमांटिक कैमिस्ट्री

शो का पहला प्रोमो क़रीब तीन हफ़्ते पहले रिलीज़ हो चुका है। इस प्रोमो में हमने एक ख़ुशहाल शादीशुदा जोड़ी की कहानी दिखाई गई, जिसमें रिषभ अपनी पत्नी भाग्यश्री की ख़ुशी का ख्याल रखना बख़ूबी जानता है। इस प्रोमो को दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया और उनकी कैमिस्ट्री पर भी जमकर प्यार बरसाया है।

BTS फोटोज और वीडियोज ने बढ़ाया शो का उत्साह

अब प्रोमो को आए हुए काफ़ी समय हो चुका है और लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि शो के मेकर्स इसके बारे में और भी जानकारी दें। शो के सेट से BTS फोटोज और वीडियोज भी ख़ूब वायरल हो रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह और भी ज़्यादा बढ़ गया है।

दूसरे प्रोमो का इंतजार, जल्द आएगा नया अपडेट

आप सभी का यही सवाल है कि हरशद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की शो बड़े अच्छे लगते हैं कि नए सीज़न का दूसरा प्रोमो कब आएगा। कारण सोशल मीडिया पर इस बारे में मेकर से सवाल पूछ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस जल्द ही शो के दूसरे प्रोमो को भी रिलीज़ करेंगे। पहले प्रोमो ने शो के लिए हलचल पैदा की थी, अब दूसरे प्रोमो से लोग आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं। हालाँकि, शो के दूसरे प्रोमो की डेट अभी तक सामने नहीं आयी है।

शो की सपोर्टिंग कास्ट

आपको बता दें, शो की सपोर्टिंग कास्ट में ख़ुशबू ठक्कर, नितिन भाटिया, गौरव ऐसे बजाज, मनोज कोल्हटकर, प्यूमोरी मेहता, दिव्यांग जैन, रिषी देशमुख, यश पंडित, रोहित चौधरी, मानसी श्रीवास्तव, आरुषि हांडा, अविरथ पारेख, पंकज भाटिया और अन्य कलाकार भी नज़र आएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews