बाथरूम से रखें इन 5 चीज़ों को दूर, नहीं तो घर में बढ़ेगा दुःख-दर्द, रुक जाएगा आने वाला पैसा

अगर बाथरूम में कुछ गलत चीजें रखी हों तो घर की सुख-शांति और धन-प्रवाह पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए वास्तु के अनुसार कौन-सी 5 चीजें बाथरूम में रखना हो सकता है दुर्भाग्य का कारण।
Vasti Tips

बाथरूम में रखी जाने वाली कुछ चीजें हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम की दिशा, चीजों का स्थान और वहां मौजूद वस्तुएं सीधे तौर पर आपके भाग्य, सेहत और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी पांच चीजें ऐसी हैं जिन्हें बाथरूम में नहीं रखना चाहिए वरना घर में क्लेश, बीमारी और पैसों की तंगी आ सकती है।

वास्तु शास्त्र केवल मंदिर की दिशा या दरवाजों की स्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि घर के हर कोने का उसमें गहरा महत्व है – खासकर बाथरूम का। अगर बाथरूम (Bathroom Vastu Tips) में कुछ खास चीजें गलत तरीके से रख दी जाएं, तो यह आपके घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। जानकारों का मानना है कि बाथरूम से जुड़े वास्तु दोष लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर दुर्भाग्य को न्योता देते हैं।

1. बाथरूम में गीले कपड़े न छोड़ें

कई बार हम बाथरूम में गीले कपड़े डालकर भूल जाते हैं, या सुखाने के नाम पर वहीं टांग देते हैं। वास्तु के मुताबिक ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह आदत घर में आर्थिक नुकसान और तनाव का कारण बन सकती है। गीले कपड़े ठंडक और नमी को बढ़ाते हैं जो वास्तु दोष पैदा करते हैं। कोशिश करें कि कपड़े धुलने के तुरंत बाद बाहर सुखाने डालें और बाथरूम हमेशा सूखा और साफ रखें। इससे न सिर्फ दुर्भाग्य दूर रहेगा बल्कि सेहत भी बेहतर रहेगी।

2. टूटी-फूटी चीजें रखें दूर

बाथरूम में टूटे मग, बाल्टी, मिरर या कोई अन्य टूटी चीजें न रखें। ये नकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत होती हैं। वास्तु के अनुसार, टूटी हुई चीजें घर की समृद्धि में रुकावट डालती हैं और मन में बेचैनी पैदा करती हैं। अक्सर लोग इन्हें “चल तो रहा है” सोचकर रखते हैं, लेकिन यह सोच आपकी तरक्की को रोक सकती है। बाथरूम में साफ-सुथरी और सही सलामत चीजें ही रखें। जैसे ही कोई चीज खराब हो, उसे बदल दें।

3. बंद दरवाजा और टॉयलेट सीट

वास्तु शास्त्र में बार-बार इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि बाथरूम और टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें। टॉयलेट सीट भी खुली न छोड़ें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है और पैसों से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। साथ ही, बाथरूम की दुर्गंध और गंदगी पूरे घर में फैलती है जो माहौल को खराब करती है। इसलिए बाथरूम को साफ रखने के साथ-साथ इसका दरवाजा और टॉयलेट सीट भी हमेशा बंद रखें।

4. बिना इस्तेमाल की दवाएं और प्रोडक्ट्स

बाथरूम में पड़ी पुरानी क्रीम, शैंपू, एक्सपायर्ड मेडिसिन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स न सिर्फ जगह घेरते हैं बल्कि वास्तु के अनुसार नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं। ये चीजें ठहराव को दर्शाती हैं , जो जीवन में तरक्की रोक सकती है। समय-समय पर बाथरूम में मौजूद चीजों की जांच करें और जो इस्तेमाल में नहीं आ रहीं उन्हें हटा दें।

5. इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे हेयर ड्रायर या ट्रिमर

कुछ लोग बाथरूम में हेयर ड्रायर, ट्रिमर या रेज़र जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स स्थायी रूप से रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, यह आदत भी घर में धन और स्वास्थ्य की हानि ला सकती है। बाथरूम में पानी और नमी अधिक होती है जिससे ये इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जल्दी खराब होते हैं और इनसे खतरा भी बढ़ता है। इन्हें उपयोग के बाद बाहर ही किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews