
लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है और अब शादी का सीजन शुरू होने वाला हैं। शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खास पल होता है. वे इस दिन की तैयारियां महीनो पहले शुरू कर देती हैं। उन्हें शादी के दिन क्या आउटफिट पहनना है, कैसा मेकअप होगा, कैसी ज्वेलरी पहनना है, इन सभी चीजों का वे खासा ध्यान रखती हैं। वे चाहती हैं कि वे इस दिन किसी एक्ट्रेस या मॉडल से कम न लगें. इसके लिए वे पूरा मार्केट तक छान मार लेती हैं। लेकिन कभी कभी ज्यादा ऑप्शन होने के कारण महिलाएं ज्वेलरी को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि वे अपने लुक के हिसाब से किस प्रकार की ज्वेलरी चुनें। अगर आपको भी यह दिक्कत हो रही है तो चिंता न करें। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक्स जिन्हें देखकर आप अपने लुक के लिए आईडियाज लें सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का शानदार लुक

अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो आप दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लुक से आइडिया ले सकती हैं। दीपिका ने अपने लुक में हैवी स्टाइल वाले चोकर को शामिल किया है। चोकर के साथ उन्होंने झुमका, कड़ा, अंगूठियां और एक माथा पट्टी स्टाइल किया है। साथ ही दीपिका ने कलीरे और चूड़ा भी अपने ब्राइडल लुक में कैरी किया है। यह सारी चीजें बाजार में आसानी से मिल जाती हैं. आप चाहें तो इन्हें किराए पर भी लें सकती हैं।
Must Read- Virat Kohli ने लपका शानदार कैच, फिर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो
यामी गौतम के लुक से लें आइडिया

यामी ने अपनी शादी के ब्राइडल लुक में गोल्ड चोकर सेट को कैरी किया था जिसे उन्होंने मांग टीका, कलीरे और चूड़े स्टाइल करके लुक को कंप्लीट किया है। यह बहुत ही शानदार ब्राइडल लुक है जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं. अगर आप चाहें तो इस लुक में इस्तेमाल की गईं चीजें आर्टिफिशियल ज्वेलरी के रूप में खरीद सकती हैं जो आसानी से मार्केट में आपको मिल जाएंगी।
Must Read- डबरा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कटरीना कैफ का लुक बनाएगा ग्लैमरस

कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी में गोल्ड चोकर को स्टाइल किया था जिसे उन्होंने कस्टजम कलीरे और माथा पट्टी के साथ पेयर किया था। यह लुक आपको बहुत ग्लैमरस दिखाएगा और बाजार में भी आसानी से किराए पर मिल जाएगा।
यहां एक और ध्यान रखने वाली बात है कि आप ज्वेलरी को अपने लुक के कलर के साथ पेयर कर सकती हैं। ज्यादा अपने लुक में एक्सपीरिमेंट करने की कोशिश न करें. यह आपके लुक को खराब भी कर सकता हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

