लाडले बेटे और बेटी के लिए सबसे खूबसूरत नाम, यहां देखें क्या हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता की इच्छा अपने बच्चों को परफेक्ट नाम देने की होती है। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Beautiful Baby Name

घर में बच्चे का आगमन अपने साथ खुशियों की रोशनी लेकर आता है। हर कोई घर आए नन्हे मेहमान के लिए तैयारी करने में जुट जाता है। उनके लिए हर छोटी-छोटी चीजों का खास ख्याल रखना जाता है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहता है और हर कोई अपनी नन्ही खुशी को अलग अलग नाम से पुकारता है।

घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद केवल माता-पिता नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन्हें जिम्मेदारियां के बीच सबसे जरूरी काम बच्चों के लिए खूबसूरत नाम ढूंढना होता है। दरअसल, आजकल मॉडर्न होते हुए जमाने में हर किसी की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और बेस्ट होना चाहिए। नाम अच्छा हो यहां तक तो ठीक है लेकिन इसका अर्थपूर्ण होना भी जरूरी है। आज हम आपके लिए बच्चों के कुछ प्यारे नाम और सुंदर से अर्थ लेकर आए हैं।

बेटे के नाम

पुलकित

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। जो व्यक्ति हमेशा प्रसन्न, उत्साहित और हर्षित रहता है, उसे यही कहा जाता है।

शौर्य

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले को दे सकते हैं। वीरता, साहस और बल इस नाम के सुंदर अर्थ हैं। यह आपके बच्चे को बलवान बनाने का काम करेंगे।

भास्कर

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट रहने वाला है। सूर्य के अनेकों नामों में से एक नाम यह भी है। प्रकाश देने वाला और रोशनी फ़ैलाने वाला भी इस नाम के दो अर्थ हैं।

चिराग

यह सुंदर सा नाम भी बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। चिराग का अर्थ दीपक और अंधकार में रोशनी करने वाला होता है। यह नाम आपके बेटे को ऊर्जावान व्यक्तित्व देगा।

बेटी के नाम

प्रेक्षा

यह सुंदर सा नाम लाडली गुड़िया के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ दर्शन और ध्यान से देखना होता है।

स्नेहा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी के लिए चुन सकते हैं। इसका अर्थ प्रेम ममता और स्नेह होता है।

मृदुला

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नर्म, सुंदर और कोमल इस प्यारे से नाम के सुंदर अर्थ हैं।

नव्या

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ आधुनिक और नवीन होता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews