बच्चे के जीवन में गुड लक लाएंगे ये 6 सुंदर नाम, सौभाग्य और खुशहाली को करेंगे अट्रैक्ट

हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन जीवन देना चाहते हैं। बच्चों का जीवन खुशहाली से भरा रहे इस बात में उनके नाम की गहरी भूमिका होती है। चलिए आज गुड लक को अट्रैक्ट करने वाले कुछ प्यारे नाम जान लेते हैं।
Beautiful baby name

घर में नन्हे मेहमानों के आने के बाद कई तरह के रस्मों रिवाज निभाए जाते हैं। बच्चों के सूरज पूजन से लेकर नामकरण तक कई तरह विधि पूरी की जाती है। नाम रखने के लिए मम्मी पापा से लेकर दादा दादी, मामा मौसी, बुआ और जितने भी लोग होते हैं सभी प्यारा नाम ढूंढने में लग जाते हैं। घर का हर सदस्य बच्चों को सुंदर नाम देना चाहता है।

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का जो नाम होता है। वह उसके जीवन और भविष्य को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। यही कारण है कि जब बच्चों का नामकरण किया जाता है तो खूबसूरत नाम ढूंढे जाते हैं ताकि बच्चों का जीवन सुख, खुशी, सफलता और सौभाग्य से भर जाए।

गुडलक लाएंगे बच्चों के ये नाम (Beautiful Baby Name)

अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आया है तो आप उसके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जो अगर बच्चों के लिए रख दिए जाएं तो वह बच्चे और परिवार दोनों के जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं। चलिए यह नाम और उनके सुंदर अर्थ जान लेते हैं।

रूद्रम

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। यह पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ नाम है। यह भगवान शिव के अनेकों नाम में से एक है जो भाग्य और शुभता से जोड़कर देखा जाता है।

नायरा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो प्यारी गुड़िया के लिए बेस्ट रहेगा। यह बच्ची के जीवन में भगवान का आशीर्वाद और सुंदरता लेकर आएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस नाम की लड़कियां अपने साथ सौभाग्य और समृद्धि लेकर आती हैं।

ताशी

ये सुंदर सा नाम आप अपनी प्यारी राजकुमारी को दे सकते हैं। यह एक तिब्बती नाम है जो समृद्धि से जुड़ा हुआ है। यह आपकी बच्ची के जीवन को सौभाग्यशाली बना देगा।

रिध्या

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए परफेक्ट रहने वाला है। यह सुनने और बोलने में बहुत सुंदर भी लगेगा। यह पूरे परिवार के सौभाग्य को बदल कर रख देगा।

आरोही

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। यह नाम हर किसी का दिल जीत लेगा। इस नाम का अर्थ उन्नति और भाग्य होता है। इस नाम के जरिए सफलता खुद आपकी बच्ची का जीवन में चल कर आएगी।

शुभी

इस नाम के उच्चारण में शुभता अपने आप ही झलकती है। यह सौभाग्य और किस्मत से जुड़ा नाम है जो आपके बच्चे के जीवन में खुशहाली और संपन्नता लाने का काम करेगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews