Beauty Hacks: फोरहेड का कालापन बिगाड़ रहा है लुक, ये 7 होममेड पैक्स दूर करेंगे समस्या

Beauty Hacks

Beauty Hacks Hindi: खूबसूरत दिखना हर व्यक्ति की चाहत होती है। खुद की सुंदरता बरकरार रखने के लिए हर कोई हर मुमकिन कोशिश करता है। गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या आम होती है जिसका हर व्यक्ति शिकार हो जाता है। हालांकि, सनस्क्रीन, स्कार्फ, ग्लोव्स जैसी चीजों का इस्तेमाल कर हम बच सकते हैं, लेकिन फिर धूप तो धूप है, जो अपने निशान छोड़ ही देती है।

अगर आप भी फोरेहेड के कालेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस वजह से आपका लुक खराब हो रहा है, तो आप कुछ आसान उपायों के जरिए इस समस्या का निराकरण कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ होममेड पैक बताते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Mansi Palav (@mansiipalav)

ओट्स और छाछ

दोनों ही खाने की चीजें हैं लेकिन इसके इस्तेमाल से आप डेड स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। इन दोनों चीजों को मिक्स कर स्क्रब जैसा इस्तेमाल करें। इस ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें और 20 मिनट बाद साफ कर लें।

दूध और हल्दी

सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए दूध और हल्दी का पैक बेस्ट साबित होने वाला है। इस पैक को आपको सिर्फ 15 मिनट के लिए अपने माथे पर लगाना होगा। उसके बाद इसे साफ कर लें।

शहद और नींबू

इस पैक को बनाने के लिए आपको नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स करना होगा। इसे अपने माथे पर लगा लें और आधे घंटे बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से देखते ही देखते आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।

बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी का फेस पैक एक बेहतरीन एक्सफोलिटर है। दो चम्मच बेसन में हल्दी और दूध मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और उसके बाद साफ कर लें। ये आपकी टैनिंग को धीरे धीरे खत्म कर देगा।

बादाम तेल और शहद

एक कटोरी में बादाम का तेल लें और दूध पाउडर सहित शहद मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से अपने माथे पर लगा लें और सूखने पर इसे साफ कर लें।

गुलाब जल और दूध

ये दोनों चीजें टैनिंग काम करने के लिए बेस्ट मानी जाती है। ये सारी चीजें बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इन दोनों को एक साथ मिक्स कर अपने माथे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद इस साफ कर लें।

बेसन और गुलाब जल

एक कटोरी में थोड़े से बेसन के अंदर गुलाब जल और शहद को मिक्स करें। इस पैक को अच्छी तरह से माथे पर लगाने के बाद 20 मिनट तक लगा रहने दें। सूख जाने पर पानी से साफ कर लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews