मानसून में ऑयली स्किन से परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स मुंहासों और चिपचिपाहट से मिलेगी राहत

मानसून में ऑयली स्किन की देखभाल करना एक चुनौती हो सकती है। इस मौसम में चेहरे पर चिपचिपाहट, मुंहासे और दाग-धब्बे बढ़ जाते हैं। जानिए कुछ असरदार ब्यूटी टिप्स और स्किन केयर रूटीन, जो आपकी ऑयली स्किन को बनाएंगे फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी।
Beauty Tips

बारिश का मौसम जहां दिल को सुकून देता है, वहीं ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए यह मौसम कुछ ज़्यादा ही मुसीबतें लेकर आता है। चेहरे पर बढ़ती नमी और पसीना, ऑयल ग्लैंड्स को ज़्यादा एक्टिव कर देता है, जिससे स्किन और भी चिपचिपी हो जाती है। इसका असर ना सिर्फ लुक पर पड़ता है बल्कि पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और स्किन इंफेक्शन तक का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए जरूरी है कि इस सीजन में आप अपनी स्किन को एक्स्ट्रा केयर दें और सही रूटीन अपनाएं। हम आपको बताएंगे कुछ आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स, जो इस मानसून में आपकी ऑयली स्किन को निखारेंगे।

ऑयली स्किन के लिए मानसून में कैसी होनी चाहिए स्किन केयर रूटीन

सही फेसवॉश का करें इस्तेमाल

मानसून में दिन में कम से कम दो बार ऑयल-फ्री फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए। इससे चेहरे की गंदगी, ऑयल और पसीना साफ हो जाता है और पोर्स में जमा गंदगी से मुक्ति मिलती है। जेल बेस्ड और सलिसिलिक एसिड वाले फेसवॉश ऑयली स्किन के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं।

टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग को न करें नजरअंदाज

कई बार महिलाएं सोचती हैं कि ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज़र की जरूरत नहीं होती, जबकि यह सबसे बड़ी गलती है। एक लाइटवेट, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइज़र स्किन को हाइड्रेट रखता है और ओवरऑयलिंग को कंट्रोल करता है। साथ ही टोनर स्किन के PH को बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है।

मुल्तानी मिट्टी, नीम और एलोवेरा से करें डीप क्लीनिंग

सप्ताह में दो बार मुल्तानी मिट्टी और नीम के फेस पैक से स्किन को डीप क्लीन करना चाहिए। यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है, मुंहासों को कम करता है और स्किन को ठंडक देता है। एलोवेरा जेल का प्रयोग भी स्किन को शांत करता है और नैचुरल ग्लो बढ़ाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews