बार-बार टूट जाते हैं आपके भी नाखून? ये टिप्स बनाएगी मजबूत और चमकदार

नाखून अगर सही शेप में होते हैं तो हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। चलिए आज जान लेते हैं कि किस तरह से नाखूनों का ध्यान रखा जा सकता है।
Beauty Tips

हमारे हाथ और पैर की सुंदरता को बढ़ाने में नाखून बहुत गहरी भूमिका निभाते हैं। लड़कियां तो खासतौर पर अपने नाखूनों को सजाकर और बिल्कुल शेप में रखती हैं ताकि वह खूबसूरत नजर आए। टूटे और खराब नाखून हमारे सुंदरता को बिगड़ने का काम करते हैं। इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि नाखूनों को ठीक तरह से देखभाल की जाए।

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए इन्हें बढ़ा लेते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि बढ़ाने के बाद यह टूटने लग जाते हैं। दरअसल यह मजबूत नहीं होते हैं इस वजह से टूट जाते हैं और हमें सारे नाखून काटने पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जो आपके नाखूनों को स्ट्रांग बनाने का काम करेगी और यह खूबसूरत और चमकदार भी बनेंगे।

अच्छे से करें साफ

अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून मजबूत रहे तो इनकी साफ सफाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गंदगी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है। अपने नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें इनमें जो गंदगी जमी हुई है उन्हें हटाना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको गुनगुना पानी और माइल्ड साबुन लेना होगा और अपने नाखूनों को साफ करना होगा। जमी हुई गंदगी को आप नेल ब्रश की सहायता से साफ कर सकते हैं। नमी से बचने के लिए इन्हें अच्छी तरह से सूखाना ना भूलें।

जरूर करें मॉइश्चराइज

सफाई करने के बाद अपने नाखूनों को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल ना भूलें। इसके लिए किसी अच्छी मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहे तो नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करने के बाद नाखूनों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से नाखून मजबूत होंगे और चमकने लगेंगे।

समय पर करें ट्रिम

मजबूत और हेल्दी नाखून रखने के लिए समय समय पर इन्हें ट्रिम करना जरूरी होता है। इंटरनेशनल लंबे नाखून कमजोर होने लगते हैं और टूट जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर इन्हें ट्रिम करते रहने से शेप बना रहता है और ग्रोथ अच्छी होती है। नाखूनों को काटते समय किनारे स्मूथ करना ना भूलें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • नाखूनों पर एक्सटेंशन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • बार-बार नेल पेंट लगाने से नाखूनों की नेचुरल चमक खराब होने लगती है।
  • अगर नाखूनों को दांतों से चबाने की आदत है तो इसे तुरंत ही छोड़ दें।
  • बर्तन धोते समय या फिर सफाई करते समय दस्ताने पहनना बिल्कुल ना भूलें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews