बालों के लिए वरदान है तुलसी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल, दूर होगी हेयरफॉल की समस्या, मिलेंगे घने-लंबे बाल

बालों के लिए वरदान है तुलसी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल, दूर होगी हेयरफॉल की समस्या, मिलेंगे घने-लंबे बाल

Tulsi Leaves For Hair: तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती है। हेयर फॉल, स्कैल्प इंफेक्शन, डैंड्रफ हेयर डैमेज अन्य कई समस्याएं होती है। तुलसी के पत्ते इन सभी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। अलग अलग तरीके से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए तुलसी के फायदे

तुलसी के पत्ते में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही यह स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर करता है। जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। तुलसी के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सिजन पहुंचता है।  इन पत्तियों का इस्तेमाल करने से खुजली और जलन से भी छुटकारा मिलता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • 15 से 20 तुलसी के पत्तों को दो गिलास पानी में उबाल लें। अब इससे हेयर वॉश करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना बंद होता है।
  • 10 से 15 तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल नारियल तेल के साथ करें। मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाए। और 30 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।
  • हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में तुलसी और दही से बना फेस मास्क भी बेहद कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए तुलसी के पत्तियों का पेस्ट बना लें और इसमें दही मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार करें। फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews