Hibiscus Flower For Face: चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, इन 3 तरीकों से गुड़हल के फूल का इस्तेमाल, दूर होगी कई समस्याएं

Hibiscus Flower For Face: चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, इन 3 तरीकों से गुड़हल के फूल का इस्तेमाल, दूर होगी कई समस्याएं

Hibiscus Flower For Face: बालों के लिए गुड़हल का फूल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन आया आपको पता है यह चेहरे के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से पिंपल्स टैनिंग और कई समस्याएं दूर होती है। गुड़हल के फूल में एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब जल और गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल और गुलाब जल का मिश्रण फायदेमंद माना जाता है । टैनिंग से छुटकारा पाने और सॉफ्ट त्वचा के लिए दो चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर और दो चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

शहद और गुड़हल के फूल का कॉन्बिनेशन

त्वचा के लिए शहद के बहुत गुणकारी माना जाता है। गुड़हल के फूल और शहद का कॉन्बिनेशन चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है। 2 चम्मच गुड़हल फूल के पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

दही और गुड़हल का चमत्कारी मिश्रण

गर्मियों में गुड़हल फूल और दही का कॉन्बिनेशन भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 3-4 गुड़हल के फूलों को अच्छे से धो लें और इसे मैश कर लें और इसमे एक चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार करें और इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने चेहरे को ठंडक मिलती है। पिंपल, जलन और अन्य कई समस्याओं से राहत मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews