MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

हर लड़की के मेकअप किट में होने चाहिए ये 3 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, क्या आपके पास हैं?

Best 3 Lipstick Shades: मेकअप का असली चार्म तभी आता है जब लिपस्टिक परफेक्ट हो। लेकिन हर बार नए शेड्स खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स हैं जो हर लड़की की मेकअप किट में ज़रूर होने चाहिए।
Lipstick Shades

हर लड़की को मेकअप करने का बेहद शौक़ होता है। लेकिन अच्छा मेकअप तभी दिखता है जब हर ज़रूरी चीज़ों का सही तरीक़े से इस्तेमाल किया जाए। मैं कप में लिपस्टिक एक ऐसी चीज़ होती है जो चेहरे की ख़ूबसूरती को और भी निखार देती है। बिना लिप्स्टिक कि चेहरा अधूरा और फीका नज़र आता है।

लिपस्टिक शेड्स की बात करें तो बाज़ार में आजकल बहुत से ऑप्शन मिलते हैं। लेकिन कुछ शेड्स ऐसे होते हैं जो हर मौक़े पर सूट करते हैं और कभी आउट ऑफ़ फ़ैशन नहीं होते हैं। इन शेड्स को मिक्स करके आप नए शेड्स भी बना सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन शेड्स के बारे में बताएंगे, जो हर लड़की की मेकअप किट में ज़रूर होना चाहिए।

हर लड़की के मेकअप किट में होने चाहिए ये Best 3 Lipstick Shades

ब्राउन शेड्स 

ब्राउन एक ऐसा कलर है जो हर उम्र की महिलाओं को बेहद पसंद होता है। इसमें हल्के से लेकर गहरे तक के कई शेड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती है। सबसे ज़्यादा ख़ास बात यह है कि ये ब्राउन शेड आजकल योग लड़कियों के फ़ेवरेट बन चुके हैं। इसलिए अपनी मेकअप किट में एक अच्छा सा ब्राऊन लिपस्टिक शेड्स ज़रूर रखें। इस शेड को आप ऑफ़िस, कैजुअल लुक या फिर पार्टी में भी आराम से लगा सकती है।

वाइन शेड्स 

आजकल वाइन कलर की लिपस्टिक भी ख़ूब ट्रेंड में है। अगर आपकी स्किन ब्राइट है, तो ये शेड आपको ज़रूर ट्राइ करना चाहिए। दिन हो या रात ये लिपस्टिक आपको एक दमदार और आकर्षक लुक देती है। अगर आपको वाइन कलर ज़्यादा डार्क लगता है, तो आप इसमें किसी लाइट कलर की लिपस्टिक का मिश्रण भी कर सकते हैं। ऐसे में वाइन कलर लाइट हो जाएगा।

फुशिया पिंक, स्कारलेट रेड, ब्राइट कोरल्स

अगर आपका स्किन टोन हल्का है, तो उसे मैं आपको लाइट कलर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि लाइट कलर आपके चेहरे को फीका बना सकते हैं। ऐसे में आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से फुशिया पिंक, स्कारलेट रेड, ब्राइट कोरल्स और सैल्मन न्यूड जैसे शेड्स अच्छे लगते हैं, ये आपकी चेहरे को फ़्रेश और ग्लोइंग दिखाते हैं। अगर आप न्यूड लिपस्टिक लगाना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको पिच रोज़ जैसे शेड चुनना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
हर लड़की के मेकअप किट में होने चाहिए ये 3 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, क्या आपके पास हैं?