महंगे क्रीम्स को कहें बाय, सर्दियों में इन फलों से पाएं बेदाग और नेचुरल निखार

सर्दी का मौसम आते ही त्वचा में रूखापन और बेजानपन बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ फल ऐसे हैं जो ठंड के मौसम में आपकी स्किन को अंदर से पोषण देकर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं? आइए जानते हैं सर्दियों में चमकती त्वचा के लिए कौन से फल हैं सबसे ज़रूरी।
Winter Skin Care

सर्दियों में हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है। ठंडी हवाएं, हीटर का प्रयोग और धूप की कमी ये सब त्वचा को ड्राई, डल और पपड़ीदार बना देते हैं। ऐसे में केवल महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अंदर से पोषण देने वाले फल ही असली फर्क लाते हैं। हम सभी चाहते हैं कि ठंड के मौसम में हमारी त्वचा उतनी ही ग्लोइंग, सॉफ्ट और हेल्दी दिखे जितनी गर्मियों में होती है। यही कारण है कि डर्मेटोलॉजिस्ट भी सलाह देते हैं कि सर्दियों में अपने डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करें जो न केवल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखें बल्कि फ्री रैडिकल्स से भी बचाएं।

1. संतरा

संतरा सर्दियों का सबसे पसंदीदा फल है, और इसके फायदे आपकी त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C आपकी स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाता है, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है और फाइन लाइन्स व झुर्रियों को कम करता है। संतरे का सेवन रोज़ करने से त्वचा में आती है नेचुरल ब्राइटनेस और चेहरा दिखता है फ्रेश। साथ ही संतरे के छिलके का पाउडर फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करने से भी टैनिंग और पिग्मेंटेशन कम होती है। रोज़ाना एक संतरा खाना और दिन में एक बार संतरे का जूस पीना त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।

2. अमरूद

सर्दियों में बाजार में मिलने वाला अमरूद न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि आपकी त्वचा को यंग और टाइट बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और लाइकोपीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से अमरूद खाने से त्वचा में नेचुरल मॉइस्चर बना रहता है और चेहरे पर आती है गुलाबी चमक। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है। अमरूद के बीजों के साथ स्मूदी बनाकर पीने से भी स्किन को मिलता है एक्स्ट्रा फाइबर और पोषण।

3. अनार

अनार को हमेशा से “स्किन का गुप्त टॉनिक” कहा गया है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं और डैमेज को रोकते हैं। यह फल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे चेहरे पर आता है हेल्दी रेड ग्लो। सर्दियों में रोज़ाना अनार का सेवन आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और रिफ्रेश्ड रखता है। अनार के दानों से बना फेसपैक भी डल स्किन को इंस्टेंट रेडिएंस देता है। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई रहती है, तो अनार का जूस और नारियल पानी मिलाकर पीना बेहतरीन उपाय है।

4. सेब

वन एप्पल अ डे कैन कीप्स द डॉक्टर्स अवे (An apple a day keeps the doctor away) लेकिन सर्दियों में यह कहावत आपकी स्किन पर भी लागू होती है। सेब में मौजूद विटामिन C, K, और फाइबर त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। सेब का सेवन शरीर में कोलेजन लेवल को संतुलित रखता है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी और फर्मनेस बनी रहती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन टोन को समान बनाते हैं और दाग-धब्बों को कम करते हैं। सेब को बिना छिले खाएं क्योंकि इसके छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

5. पपीता

पपीता को नेचुरल ब्यूटी फ्रूट कहा जाता है। इसमें मौजूद एंज़ाइम पपेन और बीटा-कैरोटीन स्किन से डेड सेल्स हटाते हैं और नया ग्लो लाने में मदद करते हैं। पपीता खाने से स्किन न सिर्फ सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है बल्कि एक्ने और डार्क स्पॉट्स भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। अगर आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो की कमी है, तो सप्ताह में तीन बार पपीते का सेवन ज़रूर करें। पपीते का फेस मास्क लगाने से भी चेहरे पर तुरंत ताजगी और ब्राइटनेस आती है।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए रखें ध्यान

  • ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर में हाइड्रेशन की कमी त्वचा को डल बना देती है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है।
  • जैसे कि अखरोट और अलसी, जो स्किन को नेचुरल ऑयल प्रदान करते हैं।
  • विटामिन D स्किन हेल्थ के लिए आवश्यक है। सुबह की हल्की धूप में 10–15 मिनट जरूर रहें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews