डस्की स्किन पर परफेक्ट लगेंगे ये कलर कॉम्बिनेशन, दिखेंगे भीड़ में सबसे अलग

हम जो कपड़े पहन रहे हैं उनका कलर कॉन्बिनेशन हमारे लुक को अच्छा और बुरा बनाने का काम करता है। चलिए आज डस्की स्किन पर जचने वाले रंग जान लेते हैं।
Best Color Combinations

फैशन और ट्रेंड के इस दौर में हर व्यक्ति स्टाइलिश लगना चाहता है। हालांकि जरूरी नहीं कि जिस चीज का फैशन मार्केट में चल रहा है वह आप पर अच्छी लगे। हम क्या पहन रहे हैं उसका स्किन टोन से गहरा कनेक्शन होता है। स्किन टोन के हिसाब से पहने गए कपड़े या किया गया मेकअप हमें परफेक्ट लुक देने का काम करता है।

डस्की स्किन टोन के लोग काफी अट्रैक्टिव होते हैं। अगर यह लोग सही कलर कॉन्बिनेशन के कपड़े पहने तो परफेक्ट लुक हासिल कर सकते हैं। किसी भी फैशन स्टाइलिस्ट से अगर आप पूछेंगे तो आपको यही सलाह देगा कि अगर कलर कॉन्बिनेशन अच्छा है तो आप अच्छे लगेंगे। आज हम आपको ऐसे कलर कॉन्बिनेशन बताते हैं, जो डिस्की स्किन के लोगों पर सुंदर लगते हैं।

चुने परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन (Best Color Combinations)

डीप टील और लाइट ग्रे

यह दोनों बहुत ही शानदार कलर है। अगर आपको इंप्रेसिव लोक चाहिए तो डीप टील कलर की शर्ट के साथ आप लाइट ग्रे पैंट पहन सकते हैं। डीप टील कलर हरी और नीले का कॉम्बिनेशन होता है जो पहनने पर बहुत क्लासी लगता है।

चारकोल ग्रे और मरून

अगर आपकोशार्प और रिच लुक चाहिए तो आप चारकोल ग्रे ट्राउजर के साथ मरून रंग की शर्ट पहन सकते हैं। यह फॉर्मल और सेमी फॉर्मल के हिसाब से एकदम परफेक्ट लगेगा। इसे पहन कर ऑफिस में आप एकदम स्टाइलिश नजर आएंगे।

ब्राउन और ब्लैक

देखने पर तो यह दोनों रंग एक जैसे लगते हैं लेकिन अगर आप मोका ब्राउन कलर को ब्लैक कलर के साथ पेयर करेंगे तो शानदार लुक निकलकर सामने आएगा। बहुत ही मॉडर्न और एलिगेंट कलर ऑप्शन है जो आप शर्ट और पेंट में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इस रंग का जैकेट भी स्टाइल किया जा सकता है।

ऑलिव ग्रीन और ब्लैक

यह दोनों ऐसे रंग है जो डस्की स्किन को कॉम्प्लीमेंट करने का काम करते हैं। आप दोनों ही रंग की शर्ट और पैंट पहन सकते हैं। यह आपको एकदम फ्रेश लुक देने का काम करेगा। ओलिव ग्रीन कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पेंट परफेक्ट लगने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews