कम बजट के लिए बेस्ट है ये जगहें, यहां कर सकते हैं परफेक्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन

Best Places For Christmas Vacation

Best Places For Christmas Vacation : दिसंबर का महीना शुरू होते ही लोग घूमने जाने का प्लान पहले से ही बना लेते हैं। दिसंबर के महीने में बड़ो और बच्चों की काफी ज्यादा छुट्टियां रहती है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टी में लोग सबसे ज्यादा घूमने जाना पसंद करते हैं। कई लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अच्छी जगहों की तलाश में रहते हैं लेकिन बजट नहीं होने की वजह से वह घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं।

अगर आप भी इस क्रिसमस की छुट्टी पर कहीं घूमें जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है और आपको अच्छी जगहें समझ नहीं आ रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने वेकेशन को खुलकर एन्जॉय करने के साथ ही क्रिसमस को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कम बजट वाले डेस्टिनेशंस के बारे में –

ये जगहें है बेस्ट

गोवा

Best Places For Christmas Vacation

कम बजट में घूमने के लिए गोवा सबसे बेस्ट जगह में से एक है। यहां क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी धूमधाम के साथ किया जाता है।आप भी 5000 के बजट में गोवा जाकर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

शिमला

Best Places For Christmas Vacation

शिमला में भी क्रिसमस पर काफी ज्यादा धूम देखने को मिलती है। सबसे ज्यादा लोग दिसंबर के महीने में शिमला घूमने के लिए जाते हैं। यहां पर बर्फबारी भी इस महीने में सबसे ज्यादा होती है। आप भी 5 हजार तक के बजट में यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी ट्रिप यादगार साबित होगी।

दार्जलिंग

Best Places For Christmas Vacation

दार्जलिंग भी दिसंबर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां भी दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप यहां घूमने के लिए सिर्फ 5 हजार के बजट में जा सकते हैं। क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी यहां धूमधाम से होता है।

केरल

Best Places For Christmas Vacation
kerala

केरल सबसे खूबसूरत और बेस्ट जगहों में से एक है। यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। केरल में काम बजट में घूमने जाया जा सकता है। यहां क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी शानदार तरीके से किया जाता है। आप खुलकर यहां एन्जॉय कर सकेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews