मॉनसून में है कहीं घूमने का प्लान, इन जगहों पर बारिश की फुहारों के बीच सेफली बिताएं छुट्टियां

मॉनसून में है कहीं घूमने का प्लान, इन जगहों पर बारिश की फुहारों के बीच सेफली बिताएं छुट्टियां

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मॉनसून की दस्तक के साथ वैसे तो गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाती हैं. आए दिन बाढ़, बारिश और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं सी जुड़ी खबरें दहलाती हैं. इसलिए ये कहीं घूमने फिरने के लिहाज से सही समय नहीं माना जाता. लेकिन कुदरत ने हर मौसम की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ खास जगहें मुकर्र कर रखी हैं. इसलिए अगर मानसून में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे टूरिस्ट स्पॉट. जो इस मौसम के लिहाज से खूबसूरत भी हैं और सेफ भी.

दार्जिलिंग

इस मॉनसून में दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट ऑपशन हो सकता हैं. यहां का सनराइज और सनसेट देखने लायक होता है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच बादल आपके मन को भा सकते हैं. यादि आप लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं तो पेड़ों के बीच से गुजरते रास्तों का मजा ले सकते हैं. मॉनसून में घूमने के लिए परफेक्ट हिल स्टेशन है. जहां आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं.

ये भी पढ़े … ब्लैक ड्रेस में मम्मी का हाथ थाम कर यूं चलती नजर आईं आराध्या, पापा अभिषेक का भी दिखा शानदार लुक

वायनाड

यादि आप नदियां, झील, झरने के शौकीन हैं तो आप अपने दोस्तों के साथ यहां जा सकते हैं. मॉनसून में यह बेस्ट जगह मानी जाती हैं. न्यू कपल के लिए भी ये काफी खूबसूरत जगह है. गुफाएं, मंदिर और ऊंचे पहाड़ों से गिरते झरने यहां मुख्य आकर्षण हैं.

गोवा

गोवा काफी खूबसूरत जगह है. यहां समुद्र के किनारे समय बिताना, समुद्र की लहरों को देखना बेहद ही सुकून देता है. वैसे भी गोवा हर सीजन में ऑल टाइम फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है.

ये भी पढ़े … पाकिस्तानी गेंदबाज की इस गेंद ने क्यों दिलाई शेन वार्न की याद?, देखे वीडियो

कुर्ग

यदि आपको पहाड़ियों और जंगल में घूमना पसंद है. तो ये आपके लिए बेहतरीन जगह हैं. लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. कुर्ग लोगों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं. कॉफी के बागानों से सजे कुर्ग की खूबसूरती बारिश के मौसम में देखने लायक होती है.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews