बालों को झड़ने से रोक देते हैं पान के पत्ते, ऐसे बनाना होगा हेयर मास्क

बालों को झड़ने से रोक देते हैं पान के पत्ते, ऐसे बनाना होगा हेयर मास्क

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। खाने के बाद पान का पत्ता (Betel Leaves) इसलिए खाया जाता है क्योंकि ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है. पान जितना अच्छा माउथ फ्रेशनर है उतना ही फायदेमंद और भी कई चीजों के लिए है. पान के इस्तेमाल से बालों को रूसी से छुटकारा दिलाया जा सकता है. बालों की सेहत के साथ साथ पान ग्रोथ भी बढ़ाता है. पान के पत्ते में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं. जिस वजह से त्वचा और सिर की स्केल्प में होने वाले संक्रमणों से भी पान का पत्ता बचाता है. बालों की अलग अलग समस्या से निपटने के लिए पान के पत्ते अलग अलग तरह से उपयोग किए जाते हैं. खासतौर से इसका मास्क तैयार किया जाता है. आपको बताते हैं कि आप किस तरह से बालों को पान के पत्ते के मास्क से कवर कर सकते हैं. ताकि बालों को पोषण और मजबूती दोनों मिल सके.

हेयर फॉल रोकने के लिए मास्क

5 पान के पत्ते लें. इन पत्तों में पांच तुलसी के पत्ते मिलाएं. गुड़हल के फूल की दो से तीन पत्तियां मिलाएं. सारी पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें.

इस पेस्ट में एक टीस्पून तिल का तेल मिलाएं. एक बार फिर पूरे पेस्ट को पीस लें.

इस पेस्ट को बालों में लगाने से पहले बाल पूरी तरह क्लीन होने चाहिए. चाहें तो पेस्ट लगाने से पहले भी एक बार शैंपू कर लें.

साफ बालों में पेस्ट लगाएं. आधे घंटे पेस्ट लगाकर रखने के बाद बाल धो लें.

Must Read- WHO का चौंकाने वाला खुलासा, इस बीमारी से हर 2 सेकंड में हो रही है एक व्यक्ति की मौत

बालों की ग्रोथ के लिए

बालों की ग्रोथ बढ़ानी हो तो पान के पांच पत्ते पीस लें. इन पिसे पत्तों में आपको एक चम्मच तिल का तेल और एक चम्मच नारियल तेल मिलाना है.

इसके बाद बालों और स्केल्प में सर्कूलर मोशन में मसाज करते हुए ये पेस्ट लगा लें.

आधे घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें.

ऑयली बाल होने पर

बाल अगर ऑयली हैं तो जाहिर है जल्दी गंदे भी होते होंगे. कुछ लोगों के बाल, शैंपू करने के अगले दिन ही चिपचिपे नजर आने लगते हैं. ऐसे बालों के लिए पान के पत्तों का पानी फायदेमंद है. पान के पत्तों को पानी में उबालें. इस पानी से ही सिर धोएं. बालों का चिपचिपापन कम होगा.

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews