ब्लैकहेड्स से हो गए हैं परेशान? तो आजमाएं 3 घरेलू उपाय, भूलकर भी न करें ये गलतियाँ 

आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें क्या करें क्या नहीं?
Blackheads Home Remedies

Blackheads Home Remedies: जब स्किन के छिद्रों गंदगी या एक्स्ट्रा सीबम जमा होने से नाक और आसपास के एरिया में जिद्दी ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। जिससे अपनी त्वचा डल दिखती है। समय-समय पर इसे रिमूव करने की जरूरत पड़ती है। कई लोग मास्क या नोज स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करती हैं। आप अलग-अलग घरेलू उपायों की मदद से ब्लैकहेड्स को दूर कर सकते हैं।

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए घर में उपलब्ध कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं। इसमें बेकिंग सोडा, ग्रीन टी, चीनी, नींबू, हल्दी, शहद इत्यादि शामिल हैं। आइए जानें आप कैसे घर पर कम खर्चे में ही ब्लैकहेड्स को रिमूव कर सकते हैं।

ऐसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल (Green Tea) 

ग्रीन टी त्वचा से बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप इसका इस्तेमाल ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कर सकते हैं। गर्म पानी में ग्रीन टीबैग को डाल दें। अब 50 से 60 मिनट बाहर निकालें। ठंडा होने पर 1 से 2 चम्मच शहद डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। फिर त्वचा पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। इस मिश्रण का उपयोग हफ्ते में 2 बार करें।

दालचीनी और शहद का मिश्रण आएगा काम (Cinnamon and Honey Mask)

एक कटोरी में 3 चम्मच शहद के साथ एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे टी जॉन एरिया पर ही लगाएं। सेंसीटिव पर न लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद स्क्रब करते हुए पानी से चेहरा धो लें। फिर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

ब्राउन शुगर, नींबू और शहद (Brown Sugar, Lemon and Honey Mask)

एक कटोरी में 1 टेबलस्पून चीनी, आधा नींबू का रस और शहद को मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में मशाज करें। गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। चेहरा ड्राइ करने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं।

भूलकर भी न करें ये गलती 

  • ब्लैकहेड्स को हटाते समय नाखून का इस्तेमाल न करें। दाने और घाव का खतरा भी बढ़ सकता हैं।
  • ब्लैकहेड्स रिमूवर को बिना धोएं कभी न रखें। मेटल रिमूवर को कॉटन वाइप से भी पोंछ सकते हैं।
  • अधिक स्क्रब करने से भी स्किन खराब हो सकती है। रैशेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • ब्लैकहेड्स हटाने के लिए रेजर या सेफ़्टी पिन का इस्तेमाल न करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews