बेसन ही नहीं, गेंहू का आटा भी बढ़ाए चेहरे की चमक, मिनटों में पाएं फेशियल ग्लो, जानें तरीका

क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा को मिले फेशियल जैसा ग्लो? तो अब आपको पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं, इस खास फेस पैक के जरिए आप मिनटों में पा सकते हैं चमत्कारी निखार और ग्लो.
Skin Care

हम सभी अपनी त्वचा पर निखार लाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हमें फिर भी संतुष्टि नहीं मिल पाती है, क्योंकि हम जिस प्राकृतिक निखार की उम्मीद करते हैं वह निखार हमें इन प्रोडक्ट्स से नहीं मिल पाता है.

ऐसे में क्यों न पार्लर के ट्रीटमेंट और बाज़ार में मिलने वाले महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की बजाय घर पर ही कुछ घरेलू नुस्खों को आज़माया जाए. इन नुस्खों के लिए आपको ज़्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है, घर में मौजूद कुछ ही चीज़ों की मदद से आप अपने चेहरे को सॉफ़्ट और स्मूद बना सकते हैं.

गेहूं के आटे का फ़ेस पैक (Skin Care)

आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिये जो नुस्ख़ा बताने जा रहे हैं उसके लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं सिर्फ़ और सिर्फ़ गेहूं के आटे की आवश्यकता है. गेहूं का आटा त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है. यह न केवल टैनिंग और सनबर्न को कम करता है बल्कि एजिंग साइन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

गेहूं के आटे में प्रोटीन, विटामिन ए, फ़ाइबर और कार्ब्स होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन क्लींजर और स्क्रब बनाती है. यह त्वचा की गहराई से साफ़ करने में मदद करता है और डेड स्किल सेल्स को हटाता है.

कैसे बनाएँ गेहूं के आटे का पैक (Wheat Flour Face Pack)

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच गेहूं का आटा लें, फिर इसमें पाँच चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें चार चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच ग्लिसरीन डाले सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. यह पैक आपकी त्वचा को नमी और सुकून देगा, साथ ही त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करेगा.

कैसे करें इस फ़ेस पैक का इस्तेमाल

इस फ़ेस पैक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाए, कम से कम 10-15 मिनट तक सूखने दें. फिर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें.

इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह फ़ेस पैक न केवल आपकी त्वचा की गहरी सफ़ाई करेगा बल्कि इसके प्राकृतिक तत्व आपकी त्वचा को मुलायम और निखरी हुई बनाने में मदद करेंगे.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews