Hindi News

क्या आप भी फेंक देते हैं इलायची का छिलका? फायदे जानकार हो जाएंगे हैरान, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, सेहत को होगा लाभ

Published:
इलायची का छिलका बड़े काम का साबित हो सकता है। इसे फेंकने की बजाय आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इन छिलकों का क्या करें और इससे सेहत को फायदा कैसे होगा?
क्या आप भी फेंक देते हैं इलायची का छिलका? फायदे जानकार हो जाएंगे हैरान, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, सेहत को होगा लाभ

AI Generated

इलायची भारतीय रसोई का एक हिस्सा है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग व्यंजनों में किया जाता है। इलायची के दाने किसी भी खाने का स्वाद और सुगंध दोनों बदल सकते हैं। इसमें कई सेहतमंद गुण भी पाए जाते हैं। सिर्फ दाने ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए वरदान साबित (Cardamom Peels Benefits) हो सकते हैं।

ज्यादातर लोग इन छिलकों के फायदे को जानें बिना बेकार समझकर फेंक देते हैं। यह पाचन से लेकर आंखों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं।

इलायची के छिलकों के फायदे

इलायची के छिलका पाचन क्रिया में सुधार लाता है। एसिडिटी, कब्ज और पाचन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह मुंह की बदबू को दूर करने में भी मदद करता है।  दिमाग और आंखों के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। इससे बने चूर्ण का सेवन करने से पेट साफ होता है। इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जा सकता है। यह खून साफ करने में भी मदद करता है।

ऐसे करें इलायची के छिलके का इस्तेमाल (Elaichi Peels Uses) 

  • जावित्री के साथ इलायची के छिलके को घिसें। फिर इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। अपच से राहत मिलती है।
  • इलायची के छिलके में अजवाइन, धनिया, हिंग और काला नमक मिलाकर तवे पर भून लें। इसका चूर्ण बनाकर एक डब्बे में स्टोर करें। रोजाना इसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। आँखों को भी लाभ होगा।
  • इन छिलकों में एंटीऑक्सीडें,  एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसे त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। इलायची के छिलके को पीसकर इसमें शहद मिलकर स्क्रब बनाएं। इसका इस्तेमाल चेहरे और गर्दन पर करें। ऐसा करने त्वचा साफ होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।) 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews