सर्टिफिकेशन कोर्स से मिलेगा तगड़ा पैकेज, जानें कौन सी नौकरियों में हैं अवसर

आजकल सर्टिफिकेशन कोर्स़्स ने नौकरी के बाजार में एक नई दिशा दी है. डिग्री के अलावा, कई सर्टिफिकेट कोर्स आपको लाखों की सैलरी वाली नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं.
Career Options

अच्छी सैलरी पाने के लिए युवा न जाने क्या-क्या कोशिश कर रहे हैं, कोई अच्छे कॉलेज में पढ़कर डिग्री ले रहा है, कोई अपने स्किल्स पर काम कर रहा है, कोई इन सब के बावजूद भी तरह-तरह की कोचिंग क्लास कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिग्री के अलावा कई सर्टिफिकेशन कोर्स ऐसे हैं जो तगड़ी सैलरी वाली नौकरी दिला सकते हैं.

ज़्यादातर ऐसा देखा जाता है कि तगड़ी सैलरी पाने के लिए बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री करना पड़ता है. लेकिन अब सर्टिफिकेशन कोर्स के ज़रिए भी बेहतरीन सैलरी वाली नौकरी की जा सकती है. चलिए जानते हैं कि आप कौन कौन सी फिल्ड में सर्टिफिकेशन कोर्स करके अच्छी सैलरी पा सकते हैं.

डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेशन (Career Options)

डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेशन एक बहुत ही अच्छा करियर ऑप्शन है. जिसमें आपको डेटा साइंटिस्ट, बिज़नेस इंटेलिजेंस प्रोफैशनल, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौक़ा मिलता है. यह सर्टिफिकेशन आपको ज़रूरी स्किल्स सिखाता है और अच्छी सैलरी पाने के लिए मौक़े देता है.

पेनिट्रेशन टेस्टिंग एक्सपर्ट्स

आजकल साइबर ख़तरे इतने ज़्यादा बढ़ चुके हैं, जिसके चलते हर एक कंपनी को अपने सिस्टम की सुरक्षा के लिए पेनिट्रेशन टेस्टिंग एक्सपर्ट्स की ज़रूरत होती है. कई बड़ी कंपनियां इन एक्सपर्ट्स को तलाशती है, आप इस फ़ील्ड में भी सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं और अच्छी ख़ासी सैलरी पा सकते हैं.

कंप्यूटर नेटवर्क सर्टिफिकेशन

कंप्यूटर नेटवर्क सर्टिफिकेशन से आपके करियर में अच्छी ख़ासी ग्रोथ हो सकती है. इसमें कई नौकरी के मौक़े भी मिल सकते हैं. बड़ी-बड़ी कंपनियों में इस सर्टिफिकेशन को बहुत ज़रूरी माना जाता है. अगर आपके पास इस फिल्ड को लेकर एक्सपीरियंस है, तो फिर आप उम्मीद भी नहीं कर सकते कि आपको कितनी अच्छी सैलरी इस फिल्ड में मिल सकती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews