Republic Day 2024 पर कैरी करें खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट, मिलेगा फैशनेबल लुक

Republic Day 2024

Republic Day 2024 Looks: गणतंत्र दिवस का त्योहार देशभर में हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जल्द ही यह त्योहार आने वाला है और सभी देशभक्त में डूबे हुए दिखाई देंगे। जब भी कोई खास त्यौहार होता है तो अधिकतर लोग एथनिक आउटफिट पहने हुए दिखाई देते हैं। वहीं जब मौका देश की आजादी से जुड़े हुए उत्सव का हो तो इंडियन आउटफिट बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार एथनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप तीन रंग के आउटफिट के साथ अपना मेकअप और एसेसरीज भी उसी तरह से कैरी कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप गणतंत्र दिवस पर बेस्ट लुक पा सकती हैं।

पहनें साड़ी

गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप इंडियन आउटफिट पहनने के बारे में सोच रही हैं तो साड़ी से अच्छा ऑप्शन दूसरा हो ही नहीं सकता। इस दिन के लिए आप तिरंगा रंग की साड़ी पहन सकती हैं जो बहुत खूबसूरत लगेगी। वहीं अगर आप चाहे तो बांधनी पैटर्न का चुनाव भी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। लाइट क्रीम, केसरिया और हरे रंग की साड़ी जब आप पहनेंगी तो बहुत प्यारा लुक मिलेगा।

सूट लगेगा प्यारा

अगर आप एथनिक लुक चाहती हैं लेकिन आपको साड़ी कैरी नहीं करना है, तो आप व्हाइट कलर के कुर्ता को ग्रीन कलर की लेगिंग और ऊपर से ऑरेंज दुपट्टा डालकर शानदार लुक पा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ ट्राई कलर की चूड़ी भी पहनी जा सकती है जो लोग को कंप्लीट करने का काम करेगी। फॉर्मल लुक चाहती हैं तो एक हाथ में घड़ी भी पहनी जा सकती है।

वेस्टर्न में तिरंगा

अगर आपको एथनिक आउटफिट नहीं पहनना है और आप वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो इस रंग का टॉप भी पहना जा सकता है। फिलहाल ठंड का मौसम चल रहा है इसलिए आप इस रंग का स्वेटर भी पहन सकती हैं। जींस या फिर पैंट के साथ यह बहुत खूबसूरत लगने वाला है। आप कोई व्हाइट रंग की जय हिंद या वंदे भारत लिखी हुई टी शर्ट भी कैरी कर सकती हैं।

ऐसी हो एसेसरीज

अगर आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के बारे में सोच रही है तो आपको ट्राई कलर की एसेसरीज भी पहननी चाहिए। आप हाथों में तीनों रंगों की चूड़ियां पहन सकती हैं। इस कलर के इयररिंग्स भी कैरी की जा सकती हैं और चोकर या नेकलेस भी आराम से मल्टी कलर में बाजार में मिल जाएगा।

ऐसा रखें मेकअप

अगर आप पूरी तरह से तिरंगे के रंग में रंगना चाहते हैं तो आपको अपने मेकअप में भी इन तीनों रंगों को इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। अगर आप आई शैडो का इस्तेमाल करती हैं तो अपनी आंखों को तीनों रंग से प्यारा सा लुक दे सकती हैं। तेरे साथ हाथों पर ट्राई कलर नेल पेंट भी लगाई जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews