सर्दियों में स्वेटर को ऐसे करें कैरी, मिलेगा क्लासी लुक

सर्दियों में स्वेटर को ऐसे करें कैरी, मिलेगा क्लासी लुक

Sweater Styling Tips : सर्दियों का मौसम चल रहा है। इन दिनों महिलाएं अपनी फैशन को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती है। वहीं ओवरसाइज्ड आउटफिट भी इन दिनों ट्रेंड में बनी हुई है। इस लुक को बहुत सारी सेलिब्रिटीज ने चुना है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको स्वेटर से कुछ ऐसे लुक को कैरी करने के बारे में बताएंगे। जिसमें आपका लुक बाकी सबसे हटके रहेगा और इसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

कैसे कैरी स्वेटर?

  • सर्दियों में स्टाइल को बैलेंस करने के लिए कपड़ों को अलग-अलग लुक आपको आकर्षक और बैलेंस्ड बनाता है। ओवरसाइज स्वेटर के साथ फिटेड बॉटम्स जैसे स्किनी जींस, जैगिंग्स या पेंसिल स्कर्ट, एक अच्छा कॉम्बो हो सकता है। यह बॉटम्स के साथ बॉलेंस बनाता है। जब भी आप फिटेड स्वेटर पहन रहीं हैं, तो स्ट्रेट लेग जींस, पैंट्स या लूज़ कार्गो के साथ वेयर करें।
  • शॉर्ट कार्डिगन या ब्लेज़र जींस आपको कैजुअल और स्टाइलिश दोनों लुक देते हैं। इसे आप नॉर्मल डे में भी पहन सकते हैं। शॉर्ट कार्डिगन आपको कैजुअल और फ्रेंडली लुक देता है, जो जींस के साथ खूबसूरती से मेल खाता है। इससे आपका लुक सिंपल और स्टाइलिश हो जाएगा।
  • आप स्वेटर को एक्सेसरीज के साथ कैरी करें। आप इसके साथ नेकलेस या बोल्ड ईयररिंग्स आपको आकर्षक बनाएंगे। सिल्क का नेक स्कार्फ भी एक अच्छा एक्सेसरीज हो सकता है। इसके अलावा, ओवरसाइज स्वेटर को बेल्ट के साथ कैरी करें जो कि स्टाइलिश लुक देगा।
  • डेट नाइट के लिए अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो मिनी स्कर्ट के साथ टर्टल वी नेक स्वेटर कैरी करें जो कि इन दिनों बहुत ही ट्रेंडी और आकर्षक होता है। आप उसे टक इन करके और हाई हील्स, पंप्स या नी-हाई बूट्स के साथ मिलाकर पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और भी ग्लैमरस बना सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews