त्वचा की रंगत निखार देंगे चंदन के ये 3 फेस पैक, दाग-धब्बे और डलनेस की समस्या होगी दूर

धूल, मिट्टी, प्रदूषण और गलत खानपान हमारी स्किन को बहुत गहरे तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में त्वचा संबंधी परेशानी होने लगती है। कुछ फेस पैक हमें इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
Chandan Face Packs

हर व्यक्ति सुंदर और बेदाग त्वचा चाहता है। इसके लिए वह स्किन केयर प्रोडक्ट से लेकर स्किन ट्रीटमेंट सब कुछ ट्राई करता है। हालांकि, तेज गर्मी, धूल धूप और प्रदूषण हमारे स्किन पर असर जरूर डालते हैं। इसके अलावा गलत खानपान और स्क्रीन की देखभाल न करना भी चेहरे की रंगत को बिगाड़ देता है।

आजकल हर दूसरा व्यक्ति त्वचा संबंधी परेशानियों से परेशान रहता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो कुछ नेचुरल उपायों के जरिए अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। आज हम आपको चंदन के इस्तेमाल से तैयार होने वाले कुछ फेस पैक बताते हैं। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ उसकी रंगत को भी सुधार देंगे।

चंदन और गुलाबजल

इस फेस पैक को बनाने के लिए चंदन के पाउडर में दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। अभी से अपने चेहरे पर लगे और 15 मिनट के लिए सूखने दें। जब यह सुख जाए तो ठंडा पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और दाग धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगेंगे। सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्या से भी आराम मिलेगा।

चंदन और हल्दी

हल्दी त्वचा के लिए बहुत ही खास मानी गई है।। इसे चंदन और एक चम्मच दूध के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब आपको 15 मिनट के लिए उसे चेहरे पर लगाकर छोड़ना होगा। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने काम करेंगे और चंदन डार्क स्पॉट्स को हटाने का काम करेगा।

चंदन और एलोवेरा

चंदन और एलोवेरा को एक साथ मिलकर आपको इस 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना होगा। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। एलो वेरा त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करेगा और सनबर्न की समस्या को दूर करेगा। वही चंदन दाग धब्बों को कम करने का काम करता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews