नवरात्रि के लिए खरीदनी है चनिया चोली, गुजरात के इस बाजार से सस्ते में करें खरीदी

नवरात्रि में लड़कियों को चनिया चोली पहन जमकर गरबा करते हुए देखा जाता है। अगर आप भी नवरात्रि की तैयारी में जुटी हैं तो गुजरात के मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं।
Chaniya Choli market

कुछ दिनों में नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है, जिसे हिंदू धर्म में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन नौ दिनों में भक्ति माता की आराधना करने के साथ गरबा और डांडिया करते दिखाई देते हैं। जगह-जगह पर गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। यह मौका बहुत खास होता है इसलिए सभी अपने लुक को भी खास रखना चाहते हैं। खास तौर पर लड़कियों को चनिया चोली पहनने का इंतजार रहता है।

नवरात्रि के बहुत पहले से ही चनिया चोली का बाजार सज जाता है और सभी अपनी अपनी पसंद के खरीदी करने में लग जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि की तैयारी में लगी हुई है और चनिया चोली खरीदना चाहती हैं तो बिल्कुल सही जगह आई हैं। हम आपको गुजरात के कुछ फेमस बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां एक से बढ़कर एक चनिया चोली मिलेगी।

चनिया चोली का सस्ता बाजार (Chaniya Choli Market)

गुजरात नवरात्रि और गरबा के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर पूरे 9 दिन तक गरबे का उल्लास अच्छा आता है और हर कोई चनिया चोली पहनकर मस्ती में झूमता दिखाई देता है। गुजरात में कुछ मार्केट ऐसे हैं जहां पर आपको सस्ते में चनिया चोली मिल जाएगी। इसके लिए रानी ने हजीरो बाजार बेस्ट रहेगा। महिलाओं के इस बाजार को वूमेंस मार्केट के नाम से भी पहचाना जाता है।

गुजरात का फेमस रानी नो बाजार

इस खूबसूरत से बाजार में आपको घाघरा चोली, पटोला बंदनी और पारंपरिक गुजराती ड्रेस मिल जाएगी। नवरात्रि शॉपिंग के लिए कुछ बेस्ट बाजार है। कम कीमत में आपको यहां चनिया चोली की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। अगर आपको अलग-अलग प्रिंट की चनिया चोली खरीदनी है तो थोक और रिटेल दोनों ही तरह की दुकान यहां पर मौजूद है।

सस्ते में करें खरीदी

अगर आपको नवरात्रि में चनिया चोली का बिजनेस करना है तो इस बाजार में सस्ते में ड्रेस मिल जाती है। आप अपने खरीद कर अपने एरिया में बेच सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो रेंट पर इसे लेते हैं आप इसे रेंट पर भी चला सकते हैं। जैसी चनिया चोली गुजरात में मिलती है वह आपके आसपास के इलाकों में शायद ही मिल पाएगी। आप सस्ते में यहां से खरीदी कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews