मोबाइल की लत बच्चों को ना लगे, इसके लिए क्या करें, क्या ना करें, देखिए ये खबर

मोबाइल की लत बच्चों को ना लगे, इसके लिए क्या करें, क्या ना करें, देखिए ये खबर

लाइफस्टइल, डेस्क रिपोर्ट | वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में ज्यादातर बच्चे मोबाइल के शिकार हो चुके हैं और वो मोबाइल को इस कदर इस्तेमाल करते हैं कि, किसी के साथ वक्त बिताना उन्हें अच्छा नहीं लगता। या यूं कहें कि मोबाइल में उन्हें अपने आगोश में ले लिया है। दरअसल, कोरोना काल में घर से बाहर जाना बंद था। इस दौरान बच्चों को उनके पेरेंट्स ने मोबाइल देकर बहुत बड़ी गलती की। जिसका नतीजा है कि, आज दुनिया में लगभग 80% बच्चे मोबाइल पर ही अपना ज्यादा समय बिताते हैं। जिसके कारण उन्हें बचपन से ही आंखों में तकलीफ समेत कई सारी समस्याएं घेर लेती है। आपने देखा होगा बहुत छोटे उम्र से ही बच्चों को बहुत ज्यादा पावर वाले चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसका कारण यह है कि, वह दिनभर मोबाइल में घुसे रहते हैं। जिससे वो चिड़चिड़ापन, अधिक गुस्सा करना, किसी की बात ना सुनना जैसी बुरी आदत के शिकार हो जाते हैं। तो चलिए आज क्या आर्टिकल में हम आपको बच्चों के मोबाइल की लत से निजात दिलाने के लिए कुछ उपाय बताएंगे…

यह भी पढ़ें – यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 03 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

फोन लॉक

सबसे पहले आप अपने फोन में लॉक लगाएं। जिसे अपने बच्चों को बिल्कुल भी ना बताएं और जरूरत पड़ने पर आप खुद ही अपने लॉक को उनसे छुपा कर खोलें। जिससे उन्हें लॉक का पता ना चले। वहीं उन्हें फोन देने के बाद एक समय सीमा तैयार कर लें। उतने समय के बाद आप उनसे फोन वापस ले लें।

बाहर खेलने भेजें

आजकल के बच्चों में बाहर खेलने की प्रवृत्ति खत्म हो चुकी है। लेकिन, यह संभव है कि आप उन्हें इस चीज के लिए प्रेरित करें। जिससे वो बाहर जाकर खेलें। इसके लिए आपको उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करना होगा। साथ ही उसकी जानकारी भी देनी पड़ेगी। जिसमें रुचि आने पर बच्चे अपने आप काफी हद तक फोन से दूर हो जाएंगे।

सोसाइटी, पार्क में भेजें

बच्चों को बाहर की सोसाइटी में घुमाने फिराने लेकर जाए। जिससे वह कई सारे बच्चों से मिलेंगे। इस दौरान उनकी आपस में बातचीत होगी और वह आपस में खेलेंगे। जिससे उनका मनोरंजन होगा साथ ही उनका मन भी लगेगा। जिसके बाद आपके बच्चे खुद-ब-खुद मोबाइल से दूरी बना लेंगे। क्योंकि जब बच्चों को बाहर की दुनिया अच्छी लगेगी, तो वह समय निकालकर बाहर खेलने अवश्य जाएंगे।

बच्चों को बाहर घुमाने ले जाएं

इसके अलावा बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि जगाएं। बच्चों को तालाब, पार्क, ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने-फिराने ले जाएं। जिससे उनकी मानसिकता विकसित होगी। साथ ही उनमें उस विषय के बारे में, उस जगह के बारे में, इतिहास के बारे में जानने का रुचि बढ़ेगी और ऐसे में वह अपनी पढ़ाई पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे।

यह भी पढें – Tips for Women’s Health : बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं यंग, तो ये खबर साबित होगा आपके लिए फायदेमंद

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews