स्किन केयर में लाजवाब है अचार की चिरौंजी, खीर में डालने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल और देखें असर

chiroji facepack

Chironji Benefits for Skin: हल्के भूरे रंग की छोटे छोटे दानों वाली चिरौंजी आपने देखी ही होंगी। अक्सर खीर या मीठे में इसका इस्तेमाल होता है। कुछ जगहों पर इसे अचार की चिरौंजी भी कहा जाता है। स्वाद से लबरेज ये चिरौंजी खाने में जितनी फायदेमंद है स्किन के लिए भी उतनी फायदेमंद है। इसे खाने की जगह अगर लगा लें कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर तो है ही इसमें विटामिन सी और बी के भी गुण बहुत हैं। जिसका फेसपैक बनाकर आप घर में ही बहुत से स्क्रीन प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हासिल कर सकते हैं।

दाग धब्बे हटाने के लिए

चेहरे पर दाग धब्बे बढ़ते ही जा रहे हैं और डेड सेल्स की वजह से स्किन डल दिख रही हो तो दूध में मिलाकर चिरौंजी का पेस्ट बनाएं। आपको बस करना इतना है कि चिरौंजी को कुछ देर के लिए दूध में भिगो कर रख दें। कुछ देर बाद दूध और दानों को पीस कर एकदम स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसमें एक चुटकी नेचुरल हल्दी मिक्स कर लें। चेहरे पर लगाने के बीस मिनट बात इस पैक को धोएं।  इस चिरौंजी पैक को हफ्ते में एक यूज करें। धीरे-धीरे चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बे हल्के पड़ने लगेंगे।

ड्राइनेस ज्यादा होने पर

अगर स्किन की ड्राईनेस बढ़ रही तो समझ लें कि स्किन को पोषण के साथ साथ हाइड्रेशन की भी बहुत जरूरत है। ये काम चिरौंजी और शहद के पैक से पूरे हो सकते हैं। आप चिरौंजी को दूध में ही भिगो कर रख दें। कुछ देर बाद पीसें और शहद मिला लें। इस पेस्ट को स्किन पर लगा कर रखें और पंद्रह मिनट बाद ही अंतर देखें। चिरौंजी से स्किन नरिश होगी और शहद से हाईड्रेट। सर्दियों में ये पैक काफी फायदेमंद हो सकता है।

डलनेस हटाने के लिए

ये पैक बनाने के लिए आप चिरौंजी को सादे पानी में ही भिगोएं और थोड़ी देर बाद पीस लें। इस पैक में नींबू की बूंदे डालें और फेस पर अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद फेस धो लें। स्किन पर चढ़ी डेड सेल्स की परत हट जाएगी और चेहरा निखर उठेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews