क्रिसमस पर अपनों को दें ये खूबसूरत तोहफे, खुशी से खिल उठेंगे उनके चेहरे

क्रिसमस का त्यौहार तो बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर सभी अपनों के लिए बेस्ट गिफ्ट भी ढूंढते हैं। अगर आप भी अपने दोस्त या पार्टनर को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ आईडिया लेकर आए हैं।
Christmas 2025

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो वैसे तो ईसाइयों के लिए प्रमुख है लेकिन इसमें मिलने वाली छुट्टियों का आनंद सभी लेते हैं। यह समय घूमने फिरने और परिवार तथा दोस्तों के साथ समय बिताने का होता है। इस समय पार्टी भी आयोजित होती है जिनमें जाते समय हम अपने साथ गिफ्ट जरूर लेकर जाते हैं।

त्योहारों का मौसम वैसे भी अपने साथ गिफ्ट का आदान-प्रदान लेकर आता है। इस क्रिसमस पर आप अपने दोस्त या फिर पार्टनर के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ आइडिया लेकर आए हैं। अपने करीबियों को दे सकते हैं।

क्रिसमस के शानदार गिफ्ट

गिफ्ट में दें सॉक्स

क्रिसमस पर अगर पार्टनर को गिफ्ट देना है तो मोजे गिफ्ट किए जा सकते हैं। रेड और वाइट या फिर क्यूट से प्रिंटेड सॉक्स अच्छे रहेंगे। अपने खूबसूरत से बॉक्स में गिफ्ट पैक करके दे सकते हैं। इसके साथ चॉकलेट भी रखी जा सकती है।

फोन का कवर

अगर कोई ट्रेंडी गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो फोन कवर एक बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट में आजकल तरह-तरह के कार्टून, फोटो प्रिंट, ट्रांसपेरेंट और कोट्स वाले कवर मिल जाते हैं। यह मोबाइल को स्टाइलिश लुक देने का काम करते हैं। आप गिफ्ट के तौर पर किसी को भी यह खबर दे सकते हैं।

होम डेकोरेटिव आइटम्स

अगर आप जिस व्यक्ति को गिफ्ट दे रहे हैं उसे घर को सजाना यह डेकोरेटिव चीज रखना अच्छा लगता है तो उसे कुछ होम डेकोर आइटम दिया जा सकता है। कोई खूबसूरत सा फोटो फ्रेम या फिर सेंटेड कैंडल्स बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। घर सजाने में यह दोनों ही चीजें इस्तेमाल की जाती है। आप कोई प्लाट भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

घड़ी और बेल्ट

अगर पार्टनर के लिए गिफ्ट चाहिए तो घड़ी और बेल्ट बेस्ट ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात है कि मेल और फीमेल दोनों के लिए ही यह ऑप्शन अवेलेबल है। आप कोई भी स्टाइलिश ऑप्शन पार्टनर को दे सकते हैं। जब भी वह इसे पहनेंगे तो उन्हें आपकी याद आएगी।

चॉकलेट और कुकीज़

खाने पीने के शौकीनों के लिए यह गिफ्ट बिल्कुल परफेक्ट है। चॉकलेट बॉक्स के कई सारे ऑप्शन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इसके साथ दोस्त को उनके पसंदीदा फ्लेवर की कुकीज भी गिफ्ट के तौर पर दी जा सकती है। किसी खूबसूरत से बॉक्स में पैकिंग करवा कर इन्हें गिफ्ट किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews