क्रिसमस पार्टी के लिए चाहिए चमकती त्वचा, अपनाएं ये नेचुरल ग्लो स्किनकेयर हैक्स

क्रिसमस पार्टी के लिए ग्लोइंग स्किन चाहिए? महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। इन नेचुरल स्किनकेयर टिप्स से आपका चेहरा चमकदार, हेल्दी और झुर्रियों से मुक्त दिखेगा। जानें सही तरीके से स्किन का ध्यान कैसे रखें।
Christmas Skin Care

क्रिसमस का मौसम खुशियों और पार्टियों का समय लेकर आता है, लेकिन कई बार चेहरे की डल और फ्रीज़ जैसी त्वचा हमारी पार्टी की तैयारी को प्रभावित कर देती है। बढ़ती उम्र और दिनभर की थकान की वजह से स्किन पर झुर्रियां और डलनेस आ जाती है, जिससे हम असहज महसूस करते हैं।

लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं। महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान और नेचुरल स्किनकेयर टिप्स अपनाकर आप अपने चेहरे को हेल्दी, नमी से भरपूर और नेचुरल ग्लोइंग बना सकती हैं। इस क्रिसमस, ऑफिस पार्टी में आप अपने चेहरे की खूबसूरती से सबका ध्यान खींच सकती हैं।

क्यों है फेस वॉश जरूरी

चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने का पहला कदम है अच्छी तरह से सफाई करना। घर से बाहर आने के बाद या मेकअप लगाने से पहले चेहरे की गंदगी, धूल और पसीने को साफ करना बेहद जरूरी है। हल्के और नेचुरल इंग्रेडिएंट वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करें, चेहरे को ज्यादा रगड़े बिना धोएं, दिन में कम से कम दो बार चेहरे की सफाई करें, फेस वॉश से आपकी स्किन पर जमा हुई डेड स्किन हटती है और सीरम या क्रीम बेहतर तरीके से असर करती है।

क्यों हर स्किनकेयर रूटीन में सीरम जरूरी है?

सीरम स्किनकेयर का वह हिस्सा है, जो चेहरे की नमी बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है। यह हल्का होता है और त्वचा के अंदर गहराई तक जाकर असर करता है। फाइन लाइन्स और डलनेस को कम करने में मदद करता है, स्किन को खिला-खिला और हेल्दी बनाता है, यह चेहरे को नैचुरल ग्लो देता है, स्किन टोन को एकसार बनाने और स्किन को अंदर से निखारने के लिए सीरम का रोजाना इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है।

सूरज की किरणों से बचाएं अपनी स्किन

सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में जरूरी नहीं है, बल्कि क्रिसमस पार्टी जैसी बाहर जाने वाली तैयारियों में भी जरूरी है। सूरज की UV किरणें स्किन को डैमेज कर सकती हैं और टैनिंग का कारण बन सकती हैं। SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं, चेहरे और गर्दन दोनों पर लगाना न भूलें, बाहर जाने से कम से कम 15 मिनट पहले लगाएं, सनस्क्रीन लगाने से स्किन को धूप, प्रदूषण और उम्र बढ़ने से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

हल्दी और बेसन का फेस पैक

हल्दी और बेसन का फेस पैक स्किन को अंदर से निखारता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। यह पैक प्राकृतिक तरीके से त्वचा की सफाई करता है और रंगत सुधारता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, बेसन स्किन को टाइट और स्मूथ बनाता है, हफ्ते में 2 बार लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है, यह पैक महंगे प्रोडक्ट्स की तुलना में कहीं ज्यादा असरदार और सुरक्षित है।

सोते समय स्किन को दें ज्यादा नमी और खुराक

रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना स्किनकेयर का अहम हिस्सा है। रात के समय स्किन ज्यादा रिसेप्टिव होती है और क्रीम से मिलने वाला पोषण इसे हेल्दी बनाता है। रोजाना रात को नाइट क्रीम लगाएं, त्वचा को नमी और पोषण मिले, जिससे सुबह स्किन ताजा और खिला-खिला दिखे, यह झुर्रियों और ड्राइनेस को कम करता है। नाइट क्रीम से स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ता है और चेहरे पर सुबह ताजगी बनी रहती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews