सर्दियों में दालचीनी करेगा बालों की सुरक्षा, बाल बनेंगे सॉफ्ट, शाइनी और स्ट्रॉंग, इन 3 हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

सर्दियों में दालचीनी करेगा बालों की सुरक्षा, बाल बनेंगे सॉफ्ट, शाइनी और स्ट्रॉंग, इन 3 हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Cinnamon Hair Mask: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान बाल रूखे और बेजान से होने लगते हैं। हेयर फॉल, बालों का टूटना और दो मुंहे बालों की समस्याएं नॉर्मल हो जाती है। कई कोशिशों के बाद भी इन परेशानियों का समाधान नहीं हो पाता है। दालचीनी आपके इन समस्याओं का निवारण कर सकता है इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो आपके बालों को नरिशमेंट देता है। आइए जानें ऐसे 3 हेयर मास्क बारे में जिसे आप घर पर ही दालचीनी के साथ कुछ घरेलू चीजें मिलाकर बना सकते हैं।

दालचीनी के साथ नारियल तेल मिलाएं

दालचीनी और नारियल के तेल से बनाया हुआ हेयर मास्क बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इससे यह बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर बालों और स्कैल्प में लगाने से बहुत फायदे होते हैं। इसे लगाने के बाद गर्म पानी से बाल धोएं।

शहद वाला मास्क आएगा काम

दालचीनी और शहद का हेयर मास्क भी बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दो चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें और फिर इसे बालों में 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट और शाइन होते हैं।

कैस्टर ऑयल मिलाकर बनाएं हेयर मास्क

कैस्टर ऑयल और दालचीनी बालों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। दो चम्मच दालचीनी पाउडर, रोजमेरी एसेंशियल ऑयल और कैस्टर ऑयल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से बाल और स्कैल्प का मसाज करें। इसे बालों पर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों का रूखापन खत्म होता दूर होता है और हेयर फॉल भी कम होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews