सर्दियों में ट्राइ करें भुट्टे की खिचड़ी, लाजवाब स्वाद, रेसिपी बेहद आसान, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, घटेगा वजन 

भुट्टे की खिचड़ी आँखों से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद होती है। आप आसानी से इसे बना सकते हैं । यदि आप चावल की खिचड़ी कहकर बोर हो गए हैं तो इसे ट्राइ कर सकते हैं। 
corn khichdi recipe and benefits

Corn Khichdi Benefits: भुट्टे को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसके पीले और छोटे दाने कई गुणों का खजाना होते हैं। अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लॉग अलग-अलग तरीके से भुट्टे का इस्तेमाल करते हैं। इससे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। जिसमें से एक “भुट्टे की खिचड़ी” है।

आप सर्दियों में भुट्टे की खिचड़ी ट्राई जरूर कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान होता है। खिचड़ी बनाने के लिए तीन का भुट्टे, दो कप दूध, काला नमक, काली मिर्च, एक चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच गर्म मसाला, आधा चम्मच हल्दी, कड़ी पत्ता, दो बड़े चम्मच देसी घी और दो चुटकी हींग की जरूरत पड़ती है।

भुट्टे की खिचड़ी बनाने की विधि (Corn Khichdi Recipe)

सबसे पहले मकई के दाने निकाल लें। इसे उबाल लें। ठंडा करने के बाद भुट्टे का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। कढ़ाई गर्म करें और इसमें देसी घी डालें। हिंग और जीरे का तड़का लगाएं। फिर हल्दी और करी पत्ता को डालकर फ्राइ करें। भुट्टे का पेस्ट डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। सभी मसलों के साथ भुट्टे के पेस्ट को फ्राइ करें। जब पेस्ट सूखकर इकट्ठा होने लगे तो इसमें थोड़ा-थोड़ा कर कर दूध डालें और चलाते रहें। काली मिर्च डालें। मिक्स करने के बाद इसे 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। मिश्रण को लगातार चलते रहें। गर्मा-गर्म भुट्टे की खिचड़ी का सेवन करें।

भुट्टे की खिचड़ी के फायदे (Bhutte Ki Khichdi Ke Fayde)

भुट्टे की खिचड़ी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के साथ-साथ मैग्नीशियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसका सेवन करने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, वजन को कम करने में मदद करता है। पाचन के लिए यह वरदान जैसा है। कब्ज और एसिडिटीजैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।  आंखों के लिए भी यह लाभदायक माना जाता है। हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। त्वचा और बालों के लिए भी यह लाभदायक होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यम पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews