Cotton Printed Saree: कॉटन साड़ियों के ये लेटेस्ट 5 डिजाइन जरूर करें ट्राई, मिलेगा खूबसूरत लुक

Cotton Printed Saree Design

Cotton Printed Saree Design: हर महिला को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है और हो भी क्यों ना आखिर यह एक ऐसा आउटफिट है जो किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। फैशन के हिसाब से आजकल मार्केट में साड़ियों के एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध है।

जिस तरह से ट्रेंड के हिसाब से हर आउटफिट के फैशन में बदलाव आता है, वैसे ही समय के साथ साड़ियों के पैटर्न और डिजाइन में भी बदलाव आता रहता है। आपको कुछ खूबसूरत कॉटन प्रिंटेड साड़ी की जानकारी देते हैं जो किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।

कॉटन से बने हुए फैब्रिक की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत कंफर्टेबल होते हैं। गर्मी के मौसम में तो यह बहुत ही कंफर्टेबल होते हैं, हालांकि इन्हें किसी भी मौसम में पहना जा सकता है। कॉटन साड़ी किसी भी महिला को क्लासी लुक देती है। चलिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में आपको बताते हैं।

ब्यूटीफुल ब्लू

दो ब्लू शेड्स को व्हाइट के साथ मिक्स कर के इस साड़ी पर जो खूबसूरत प्रिंट तैयार की गई है वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। व्हाइट और ब्लू लाइंस की बेहतरीन डिजाइन और पल्लू पर दिया गया ज्यादा व्हाइट टच इसे शानदार बना रहा है। इस साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी बहुत सुंदर लगेगी। इसे फ्री पल्लू में स्टाइल करना अच्छा रहेगा।

Cotton Printed Saree

क्यूट पिंक

प्रिंट कलर की प्रिंटेड साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इसका बेस पिंक कलर का है और व्हाइट और तोता ग्रीन रंग से इस पर प्रिंट बनाई गई है, जो बहुत ही अट्रैक्टिव लग रही है। इस डिजाइन के चलते इस साड़ी की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इसके पल्लू पर तीनों रंगों को मिक्स कर खूबसूरत मल्टी कलर डिजाइन बनाने के कोशिश की गई है।

Cotton Printed Saree

ये साड़ी स्ट्रैप डिजाइन ब्लाउज के साथ बहुत खूबसूरत लगेगी और हैंगिंग इयररिंग इसके साथ अच्छे लगेंगे। साड़ी में ग्रीन टच है इसलिए इसके साथ ग्रीन टच इयररिंग बेस्ट रहेंगे।

क्लासी रेड

ब्यूटीफुल रेड बेस पर तैयार की गई ये साड़ी बहुत ही खूबसूरत है और इसे पहनने पर बिल्कुल क्लासी लुक मिलने वाला है। इस पर ग्रे, येलो और ब्लैक कलर से खुसुरत प्रिंट बनाई गई है, जो ओवरऑल शानदार लुक दे रहा है।

Cotton Printed Saree

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ फ्री पल्लू स्टाइल में ये साड़ी बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसके साथ लॉन्ग नेकपीस अच्छा लगेगा और झुमका इयररिंग इसे बिल्कुल परफेक्ट लुक देंगे। ओपन स्ट्रेट हेयर आपको इस साड़ी में बहुत ही प्यारा लुक मिलेगा।

Cotton Printed Saree

कॉटन साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो फैशन के मामले में सारे पैमानों पर खरी उतरती है। कॉटन की प्रिंटेड साड़ियां आरामदायक होने के साथ डिजाइन में भी खूबसूरत होती है। कॉटन साड़ियां कई तरह की होती है लेकिन इनका प्रिंटेड स्टाइल बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव होता है। ट्रेडिशनल स्टाइल इन साड़ियों को पहन कर जब आप किसी फंक्शन का हिस्सा बनेंगी, तो हर कोई आपकी खूबसूरती का कायल हो जाएगा।

आसान है रखरखाव

कॉटन की साड़ियां देखने में और पहनने में जितनी खूबसूरत और कंफर्टेबल लगती हैं, उनका रखभी उतना ही आसान होता है। ये साड़ियां आसानी से मशीन से धोई जा सकती है, साथ ही आप चाहे तो इसे नॉर्मल वाशिंग पाउडर से भी शो सकती हैं।

Cotton Printed Saree

अगर आपको भी ट्रेडिशनल लुक पसंद है और आप साड़ियां पहनना आप प्रेफर करती हैं, तो कॉटन साड़ियां एक बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें आप अपने वार्डरोब कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इन्हें आप हर मौसम में पहन सकती हैं और फिलहाल गर्मियों के लिहाज से तो यह बेहतरीन है। इन्हें शादी-पार्टी के अलावा ऑफिस के किसी फंक्शन या डे आउटिंग के हिसाब से भी पहना जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews