रात में लगाइए ये चीज, सुबह तक फटी एड़ियां होंगी मक्खन जैसी मुलायम

Cracked Heels Treatment: फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में खराब लगती हैं बल्कि दर्द और संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। जानिए ऐसा आसान और असरदार घरेलू नुस्खा जो क्रैक्ड हील्स ट्रीटमेंट में बेहद कारगर है और सिर्फ एक रात में आपके पैरों को मुलायम और खूबसूरत बना सकता है।
Cracked Heels Treatment

फटी एड़ियां सर्दियों में ही नहीं, बल्कि गर्मियों में भी लोगों को परेशान करती हैं। यह समस्या ज्यादातर तब होती है जब पैरों की त्वचा ज़रूरत से ज्यादा सूखी हो जाती है और उसकी देखभाल ठीक से नहीं की जाती। कई लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट अपनाते हैं, लेकिन कभी-कभी घरेलू उपाय ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

अगर आपकी एड़ियां भी ज्यादा फट रही हैं और उनमें दर्द या जलन हो रही है, तो आपको ये आसान और प्राकृतिक नुस्खा ज़रूर आज़माना चाहिए। खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और यह नुस्खा आपके घर में ही मौजूद चीज़ों से तैयार हो जाएगा।

फटी एड़ियों के लिए घरेलू ट्रीटमेंट

ग्लिसरीन और गुलाबजल का कमाल

ग्लिसरीन त्वचा को गहराई तक मॉइस्चराइज करती है और गुलाबजल इसमें ठंडक और पोषण देने का काम करता है। रात को सोने से पहले बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलाकर एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं। मोज़े पहन लें ताकि नमी बनी रहे। सुबह उठकर आप फर्क महसूस करेंगे।

नारियल तेल और वैसलीन का मिश्रण

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा की दरारों को भरने में मदद करता है और वैसलीन नमी लॉक करने का काम करती है। आधा चम्मच नारियल तेल में थोड़ी सी वैसलीन मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। यह उपाय फटी एड़ियों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है और पैरों को मुलायम बनाता है।

गर्म पानी में पैरों को डुबोना

फटी एड़ियों को ठीक करने का सबसे आसान तरीका है पैरों को गर्म पानी में 10-15 मिनट डुबोना। इसमें थोड़ी सी नमक और नींबू का रस डाल दें। इससे मृत त्वचा नरम हो जाएगी और मॉइस्चराइज़र आसानी से असर करेगा। इस प्रक्रिया के बाद एड़ियों पर ऊपर बताए गए किसी भी मिश्रण का इस्तेमाल करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews