दुनिया की इन 5 खूबसूरत जगहों के क्रिकेटर्स भी हैं दीवाने, जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Famous Destinations

Famous Destinations: आम आदमी हो या सेलेब्स घूमने तो हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, घूमने के हिसाब से सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। किसी को भीड़भाड़ और चकाचौंध वाली जगह पर जाना पसंद होता है तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो शांतिपूर्ण जगह पर जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको दुनिया भर की कुछ खास ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देते हैं, जो भारतीय क्रिकेटरों को बहुत पसंद है और वह अक्सर यहां पर अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं।

क्वींसलैंड और बार्सिलोना

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक है। एक लाइव सेशन के दौरान उन्हें खुद यह बताते हुए देखा जा चुका है कि वह न्यूजीलैंड के क्वींसलैंड और स्पेन के बार्सिलोना में अपना समय बिताना बहुत पसंद करते हैं। वह यहां पर अनुष्का शर्मा के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर चुके हैं।

मैड्रिड

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित शर्मा की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन यूरोप है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मैड्रिड की कुछ तस्वीरें भी मौजूद है जो उनका सबसे पसंदीदा शहर है। वैसे भी वह फुटबॉल लवर है और मैड्रिड फुटबॉल के दीवानों के बीच काफी मशहूर है।

ग्रीस

ग्रीस एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर हर व्यक्ति एक न एक बार जरूर जाना चाहता है। क्रिकेटर केएल राहुल भी छुट्टियां यहीं पर बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें स्पेन भी काफी पसंद है और हॉलीडे में वह वहां जाना पसंद करते हैं।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड एक बहुत ही खूबसूरत जगह है और अक्सर लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह जसप्रीत बुमराह की फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन है और वह बार-बार यहां जाना पसंद करते हैं। ये जगह बहुत खूबसूरत है और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के बीच दूर तक फैला समुद्र किसी का भी दिल जीत सकता है।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया एक बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां घूमने करने के लिए कई सारी डेस्टिनेशन मौजूद है। यहां के खूबसूरत बीच और लहरों की कल-कल ध्वनि किसी को भी दीवाना बना सकती है। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पसंद करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews